Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 14:25 IST

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। खासकर सावन के सोमवार का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। कुंवारी कन्याओं से लेकर सुहागिन महिलाएं तक पूरे श्रद्धा भाव से यह व्रत रखती हैं। 

कुंवारी कन्याओं के बीच यह मान्यता काफी प्रचलित है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से उन्हें मनचाहा और योग्य जीवनसाथी मिलता है। वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस मान्यता के पीछे क्या वजह है? इसका उत्तर पौराणिक कथा में मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने वर्षों तक कठोर तपस्या की। कहा जाता है कि उन्होंने कठिन व्रत रखे, भोजन और जल का त्याग किया और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की। उनकी अटूट भक्ति, धैर्य और समर्पण से भगवान शिव प्रसन्न हुए और अंततः उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। 

इसी कथा के आधार पर यह विश्वास बना कि जो कन्याएं सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, उन्हें भी योग्य जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है।यह व्रत व्यक्ति को धैर्य, संयम, आत्मविश्वास और भक्ति का महत्व सिखाता है। भगवान शिव की उपासना के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

सावन सोमवार के व्रत की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से होती है। इसके बाद साफ और सात्विक वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जाती है। कई भक्त पूरे दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखते हैं। शाम को भगवान शिव की आरती की जाती है और व्रत कथा सुनी जाती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। लहसुन, प्याज, मांसाहार और नशे जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। साथ ही मन, वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। माना जाता है कि श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया व्रत ही शुभ फल देता है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD