Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

'दिल बेचारा' को शुक्रवार शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2020

Last updated on: Jul 22, 2020, 00:00 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम 7:30 बजे डिजिटली प्रसारित किया जाएगा। यह किसी फिल्म को आधी रात रिलीज किए जाने के ओटीटी के मानक के विपरीत है। भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के दर्शकों के देखने के लिए भी इस फिल्म को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इसकी जानकारी दी।फिल्मकार का कहना है कि 'दिल बेचारा' एक ऐसी घड़ी में दर्शकों को अपने परिवारों व प्रियजनों को साथ एक आनंददायक पल बिताने का अवसर देगा, बिल्कुल वैसे ही जैसा कि वे सिनेमाघरों में जाकर करते हैं।इस खबर को आईएएनएस के साथ साझा करते हुए मुकेश ने कहा, "भारतीय समयानुसार हम शुक्रवार को शाम के 7:30 बजे 'दिल बेचारा' के साथ लाइव आने जा रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी लोग इसे इसी समय पर देख सकते हैं। हम समय की घोषणा पहले ही कर दे रहे हैं ताकि लोग बाहर अपने कामों को निपटा सकें और फिल्म को देखने का प्लान बना सकें।"फिल्मकार आगे कहते हैं, "आमतौर पर ओटीटी पर फिल्म देखना एक व्यक्तिगत मसला है और फिल्में आधी रात को रिलीज की जाती है, लेकिन यह पहली बार है जब हम चाहते हैं कि लोग साथ में मिलकर अपने घरों में इस फिल्म को देखें।"'दिल बेचारा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फैसला लिया है कि इसे लोगों के देखने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा और ऐसा दिवंगत अभिनेता सुशांत को सम्मान देने की खातिर किया जा रहा है।

 

Tags: Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD