Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ड्राफ्ट चार्जशीट में एनसीबी का दावा : सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स खरीदती थीं रिया

Crime News India, Crime News, New Delhi, Narcotics Control Bureau, NCB, Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एक मामले में चार्जशीट का मसौदा दायर किया और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर कथित तौर पर उनके लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया है। 

राजपूत की 2020 में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी, जिसने देशभर में कोहराम मचा दिया था। शुरुआत में मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जिसे बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। एनसीबी ने इस मामले में एनडीपीएस का मामला भी दर्ज किया था।ड्राफ्ट चार्जशीट रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत 34 आरोपियों के खिलाफ दायर की गई है। 

आरोपपत्र में यह आरोप लगाया गया है कि रिया चक्रवर्ती राजपूत के लिए मारिजुआना खरीद और वित्तपोषण कर रही थी। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदी और उसके लिए भुगतान किया। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष ड्राफ्ट आरोप प्रस्तुत किए गए हैं। 

उन पर गांजे की डिलीवरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। एक सूत्र ने कहा, "वह इसे सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत और अन्य से खरीद रही थी। खरीदने के बाद वह इसे रखती थी और बाद में इसे सुशांत को सौंप देती थीं। उन्होंने 2020 में उनके लिए भुगतान किया। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।"

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Narcotics Control Bureau , NCB , Rhea Chakraborty , Sushant Singh Rajput , Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD