Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई रैकेट से जुड़ी हैं रिया चक्रवर्ती, एनसीबी का दावा

Crime News India, Crime News, New Delhi, Narcotics Control Bureau, NCB, Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में एनडीपीएस कोर्ट के सामने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य 34 के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट फाइल किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि रिया समेत अन्य आरोपी ड्रग्स सप्लाई रैकेट चलाते थे। 

एनसीबी का आरोप है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त सिद्धार्थ पिठानी आरोपी सैमुअल मिरांडा, शोविक, दीपेश सावंत, रिया सुशांत के साथ ड्रग्स की खरीद के लिए सीधे संपर्क में थे। इसने सुशांत और बाकियों के लिए जनवरी 2020 से अगस्त 2020 के दौरान ड्रग्स खरीदा था। 

वीड और गांजा समेत दूसरे ड्रग्स के लिए सुशांत के बैंक अकाउंट से पेमेंट की जाती थी। इसे बैंक ट्रांजैक्शन में पूजा साम्रगी के तौर पर दिखाया गया था। इस तरह सुशांत को ड्रग्स की लत लगाई गई। रिया को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। 

उन्हें लगभग एक महीने के बाद अक्टूबर 2020 में जमानत पर रिहा किया गया। पिठानी को मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले हफ्ते जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश वी.जी. रघुवंशी तय करेंगे कि 35 आरोपियों के खिलाफ 38 आरोपों में से कौन सा आरोप तय किया जाए। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। एक्टर के परिवार ने सुशांत सिंह की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। तब से एक्ट्रेस जांच एजेंसियों के निशाने पर है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Narcotics Control Bureau , NCB , Rhea Chakraborty , Sushant Singh Rajput , Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD