Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nationalist Congress Party, Sharad Pawar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:22 IST

संसद के बाहर जहां विपक्षी सांसद केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे, वहीं संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार तथा उनकी बेटी व लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की मुलाकात से सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुलाकात की सामने आई तस्वीरों में शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी बातचीत के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं दरवाजे पर शरद पवार का स्वागत करते दिखाई दिए। इस मुलाकात के दौरान शरद पवार ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि, इस मुलाकात का समय राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार मौजूदा मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक को दोबारा पेश करने की तैयारी कर रही है। 

इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में एनसीपी (शरद पवार गुट) के आठ सांसद सरकार की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इससे पहले एनसीपी (एसपी) ने संकेत दिए थे कि यदि सरकार पूरे देश में 50 प्रतिशत सीटों की समान बढ़ोतरी का लिखित आश्वासन देती है, तो पार्टी इस विधेयक पर चर्चा करने को तैयार होगी। पिछले सप्ताह सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "50 प्रतिशत सीट बढ़ाने की शर्त लिखित रूप में दीजिए, फिर हम इस पर चर्चा करेंगे।"

इधर, शरद पवार की पार्टी के एक वर्ग के एनडीए में शामिल होने या विलय की अटकलें भी लगातार लगाई जा रही हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार भाजपा का स्पष्ट रुख है कि यदि शरद पवार गुट को आधिकारिक रूप से एनडीए में शामिल होना है, तो पहले एनसीपी के दोनों गुटों का आपसी मतभेद खत्म कर एक होना जरूरी होगा।सूत्रों का कहना है कि भाजपा फिलहाल शरद पवार या उनके सहयोगियों को व्यक्तिगत रूप से एनडीए में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। पार्टी चाहती है कि पहले दोनों एनसीपी गुटों का विलय हो, उसके बाद ही किसी संभावित राजनीतिक साझेदारी पर विचार किया जाए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nationalist Congress Party , Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD