Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बिग बॉस 17': सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोईं अंकिता लोखंडे, कहा- 'उस पर गर्व महसूस होता है'

TV, Bigg Boss Season 17, Bigg Boss 17, Bigg Boss, Bigg Boss 17 Contestant List, Bigg Boss 17 Updates, BB 17, BB17, BB 17 Updates, BB 17 News, BB 17 News Today, Bigg Boss 17 News, Bigg Boss 17 News Today, Ankita Lokhande, Ankita Lokhande SSR, Sushant Singh Rajput
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2023

Last updated on: Nov 08, 2023, 00:00 IST

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को एक बार फिर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते देखा गया। वह उन्हें याद करते हुए भावुक हो गईं।अंकिता को अपने को-हाउसमेट अभिषेक कुमार के साथ बातचीत करते देखा गया। उन्होंने अभिषेक से कहा कि वह उन्हें सुशांत की याद दिलाते हैं। 

वह अभिषेक से कहती हैं, 'जब तू शर्ट के बिना घूमता है तो मुझे सुशांत याद आ जाता है। तू उसकी तरह लगता है। उसका फिजीक ऐसा ही था। लेकिन वो बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करता था। बहुत शांत था सुशांत।'

अंकिता ने कहा, "सुशांत बहुत ज्यादा मेहनती था। अलग ही लेवल का हार्ड वर्क था।"इतना बोलते ही वह भावुक हो उठी।'पवित्र रिश्ता' के सेट पर सुशांत के साथ डेटिंग शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह क्रिटिसिज्म को लेकर सेंसिटिव था।अंकिता ने कहा, "जरा सा ऊपर-नीचे होता तो वह परेशान हो जाता था,... लोग उसके बारे में क्या बोल रहे हैं, इससे उस पर असर पड़ेगा।"

इसके बाद, उन्होंने कहा कि जब वह दिवंगत अभिनेता के बारे में बोलती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है।इसके बाद अभिषेक ने पूछा कि जब दिवंगत अभिनेता के निधन की खबर सामने आई तो क्या उनके पति विक्की जैन ने उनका साथ दिया था।अंकिता ने कहा, "विक्की सपोर्टिंग था। कोई चला जाए दुनिया छोड़ के, आप क्या कर लोगे। आपको सपोर्टिव होना ही होगा। मुझे सपोर्ट करने वाला कोई नहीं था। लेकिन विक्की ने हर चीज अच्छे से संभाली। अगर उसका सपोर्ट नहीं होता, तो मैं कुछ नहीं कर पाती।"

इससे पहले अंकिता को मुनव्वर फारुकी के साथ गार्डन एरिया में सुशांत से अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते देखा गया था। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों सात साल से डेटिंग कर रहे थे और एक रात बिना किसी कारण के ब्रेकअप हो गया।

 

Tags: TV , Bigg Boss Season 17 , Bigg Boss 17 , Bigg Boss , Bigg Boss 17 Contestant List , Bigg Boss 17 Updates , BB 17 , BB17 , BB 17 Updates , BB 17 News , BB 17 News Today , Bigg Boss 17 News , Bigg Boss 17 News Today , Ankita Lokhande , Ankita Lokhande SSR , Sushant Singh Rajput

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD