Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:22 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने बुधवार को लोकसभा में काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध किया और कहा कि सरकार छात्रों की बात नहीं सुन रही है, जिस तरह से छात्रों के साथ किया जा रहा है वह देश के लिए सही नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सोचना चाहिए कि सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है। सरकार पर किसी तरह का दबाव हो सकता है और सवाल किया कि क्या मंत्री के पास सरकार से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य हैं, जिनकी वजह से उन्हें हटाया नहीं जा रहा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार डरी हुई है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों ने साहस दिखाकर अपनी आवाज उठाई, लेकिन जिस तरह पुलिस ने उनके साथ कार्रवाई की, वह चिंताजनक है। भाजपा के ‘राम राज्य’ के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों का व्यवहार उचित नहीं था।

डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में है कि लोग अपनी बात रखने और विरोध करने के लिए स्वतंत्र हों। छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग जैसी कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। जो लोग राम राज्य की बात करते हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्या छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार उसी व्यवस्था का हिस्सा है।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन खत्म किया जा सकता है, लेकिन जब तक छात्रों की मांगों का समाधान नहीं होगा, विपक्ष अलग-अलग मंचों पर उनकी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई को ‘काला दिन’ बताया और कहा कि हजारों छात्र प्रभावित हुए।

धर्मेंद्र यादव ने लोकतंत्र में जनता के भरोसे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सांसद महुआ माझी ने कहा कि अगर उद्देश्य सही है तो लोकतांत्रिक विरोध के तरीके को गलत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। महुआ माझी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को बातचीत के जरिए पहले ही सुलझाया जा सकता था।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD