मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास.. सबकुछ हासिल किया, फिर भी एक सपना अधूरा रह गया

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास.. सबकुछ हासिल किया, फिर भी एक सपना अधूरा रह गया

Mithali Raj , Mithali raj Stats , Mithali raj Records , Mithali raj Retirement , Leading Run Scorer , Leading Run Scorer In Women Cricket , Shabaash Mithu , Shabaash Mithu Release Date , Shabaash Mithu Trailer
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महान और सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके इस अचानक फैसले से लाखों चाहने वाले दुखी हैं।  वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं। मिताली ने बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास ऐलान किया है। इसी के साथ मिताली ने 23 साल के अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। मिताली राज को अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सचिन तेंदुलकर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनकी उपलब्धियों को विश्व क्रिकेट जगत हमेशा याद रखेगा।

मिताली राज ने 39 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया। मिताली राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे। हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं।

रिकॉर्ड बयां करते हैं कहानी-

- मिताली वनडे और टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिताली लगातार सात अर्धशतक लगाने में सफल रही थीं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर हैं।

- मिताली राज एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा महिला वनडे (109 मैच) खेलने वाली खिलाड़ी हैं।

- मिताली विश्व कप में 1,000 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय और पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।

- मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम 232 मैचों में 7805 रन हैं।

- मिताली अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं।

- मिताली 20 से अधिक सालों तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं। 

- मिताली 200 वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

- उन्होंने 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया।

- मिताली वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (23 मैच) को पीछे छोड़ा था।

- मिताली छह वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं। पुरुषों में भारत के लिए यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

शानदार रहा करियर-

मिताली राज ने भारत के लिए 12 टेस्ट मैचों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए 232 वनडे मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 7805 रन निकले। वहीं मिताली राज के नाम वनडे में 64 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 50.68 का रहा। मिताली राज ने 89 टी20 मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए।

बस एक सपना अधूरा रह गया-

मिताली रात ने जो हासिल किया वो शायद आने वाले खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन उन्हें अपने करियर से एक मलाल रह गया। बतौर कप्तान व बल्लेबाज के रूप में वो भारतीया टीम को आईसीसी विश्व कप का खिताब नहीं दिला सकीं। मिताली ने 6 विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सबसे ज्यादा विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला, लेकिन टीम के लिए विश्व कप नहीं जीत सकीं।

 

Tags: Mithali Raj , Mithali raj Stats , Mithali raj Records , Mithali raj Retirement , Leading Run Scorer , Leading Run Scorer In Women Cricket , Shabaash Mithu , Shabaash Mithu Release Date , Shabaash Mithu Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD