Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

मिताली राज : एक सफल बल्लेबाज और कप्तान के करियर को 2017 की उस हार ने अधूरा कर दिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Mithali Raj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 12:02 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपना पहला विश्व कप जीता था। भारतीय महिला टीम की पहली विश्व कप विजय की यात्रा काफी लंबी रही है। इस यात्रा में कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को मौजूदा स्वरूप देने में बड़ी और यादगार भूमिका निभाई है। इनमें से सबसे बड़ा नाम मिताली राज का है। 

मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। हालांकि मूल रूप से वह हैदराबाद से संबंध रखती हैं। बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाली मिताली राज ने मात्र 16 साल की उम्र में 29 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। मिताली ने अपने पहले वनडे में ही 114 रन की पारी खेली और उन्होंने बता दिया था कि वह महिला क्रिकेट का नया इतिहास लिखने आई हैं। 

पहले वनडे में शतक लगाने के बाद मिताली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी बल्लेबाजी अद्भुत थी, चाहे शानदार फुटवर्क हो, कट हो, फ्लिक हो, ड्राइव हो, या स्विप हो। हर शॉट में तकनीकि रूप से मिताली बेहद मजबूत थीं। वह टीम के लिए अकेले विकेट पर टीम के लिए डट जाया करती थीं।यह वह दौर था जब महिला क्रिकेट में आर्थिक संपन्नता नहीं थी। 

क्रिकेटरों को इतने पैसे भी नहीं मिलते थे कि वह अपनी जिंदगी अच्छी तरह गुजार सकें। अभावों के बावजूद मिताली के मन में अपने खेल और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा उन्हें उनके समय के बल्लेबाजों से काफी आगे ले गया। तीनों फॉर्मेट में मिताली ने अपनी क्षमता साबित की।मिताली के नाम बल्लेबाजी के तमाम रिकॉर्ड दर्ज हैं।

मिताली राज के नाम महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 1999 से 2022 के बीच 232 मैचों की 211 पारियों में 57 बार नाबाद रहते हुए 7 शतक और 64 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 7,805 रन बनाए। उनका औसत 50.68 रहा। उनके नाम वनडे में सर्वाधिक अर्धशतक और लगातार 7 वनडे अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। 

मिताली 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। मिताली टी20 में 2000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 89 टी20 मैचों की 84 पारियों में 2,364 रन उनते नाम है। इस दौरान उन्होंने 17 अर्धशतक लगाए। मिताली राज महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज हैं। 

2002 में मात्र 19 साल की आयु में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 214 रन बनाए थे। वह टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। मिताली ने 12 टेस्ट की 19 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 699 रन बनाए हैं। मिताली राज का बतौर कप्तान भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। मिताली ने 2004 से 2022 तक भारतीय टीम की कप्तानी की। 

इस दौरान 2005-2006 तक वह कप्तान नहीं रही थीं। वह दो वनडे विश्व कप फाइनल में कप्तानी करने वाली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में 2004 और 2017 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि दोनों मौकों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2017 फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से सिर्फ 9 रन से हारी थी। वह हार मिताली और भारतीय फैंस को आज भी कचोटती है।

वह मौका था जब मिताली विश्व कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बन सकती थीं। बतौर भारतीय कप्तान रिकॉर्ड 155 मैच उन्होंने खेले हैं।मिताली ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे किए। ऐसा करने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर थीं। 2022 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। लगभग 23 साल लंबे करियर में बतौर बल्लेबाज और कप्तान उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। 

विश्व कप न जीत पाना उनके करियर का एक अधूरा किस्सा रहा।मिताली के संन्यास के ठीक 3 साल बाद भारतीय टीम वनडे चैंपियन बनी है। भारतीय टीम ने जीत के बाद जब ट्रॉफी उठाई तो मिताली स्टेडियम में मौजूद थीं। मौजूदा टीम की खिलाड़ियों ने उन्हें ट्रॉफी दी और उन्होंने ट्रॉफी को उठाकर जश्न मनाया। इस जीत में उनकी भी वर्षों की तपस्या रही है। 

उस दौर में जब पैसे नहीं के बराबर मिलते थे, से मौजूदा दौर तक जब महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर पैसे मिलते हैं, तक के महिला क्रिकेट के सफर में मिताली का अहम योगदान रहा है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा है। संन्यास के बाद मिताली महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के साथ बतौर मेंटर दो साल तक जुड़ी रही हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD