Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की किस्मत नेट साइवर-ब्रंट पर टिकी है: मिताली राज

Mithali Raj, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:17 IST

महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। दोनों मैचों में मुंबई इंडियंंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने नेट साइवर-ब्रंट को लेकर अहम बयान दिया है। जियोस्टार पर मिताली राज ने कहा, "नेट साइवर-ब्रंट की बात करें तो, हो सकता है कि उनके कुछ गेम अच्छे न रहे हों, लेकिन आप जानते हैं कि उनसे हमेशा एक बड़ी पारी आने वाली है। 

जब वह मैदान पर उतरीं, तो उन्होंने जो अप्रोच और इरादा दिखाया, उससे लगा कि वह टीम में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, लेकिन एक यूनिट के तौर पर, मुंबई इंडियंस को पता था कि अगर उन्हें जीत हासिल करनी है, तो उन्हें अच्छा करना होगा। 

मुंबई इंडियंस की किस्मत काफी हद तक उन पर टिकी है। जब वह अच्छा करती हैं, तो टीम अच्छा करती है।" मिताली ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर कहा कि जब वह मैदान में उतरी, तो गेंद को अच्छी तरह से टाइम कर रही थी। 

उसने अपनी नजरें जमाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं लीं। उसने शुक्रवार को जहां छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा, जो शॉट खेले वे बहुत क्लीन थे। निवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे।

नेट साइवर ब्रंट ने 70 और हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 74 रन बनाए थे। मुंबई ने यह मैच 50 रन से जीता था। रसीबी के खिलाफ पहले मैच में नेट साइवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर दोनों का बल्ला नहीं चला था। 

 

Tags: Mithali Raj , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD