Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

मिताली राज से आगे निकलीं स्मृति मंधाना, तोड़ दिया विश्व कप का बड़ा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Smriti Mandhana, Mithali Raj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवी मुंबई , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:35 IST

भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का विश्व कप का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप के फाइनल में मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। 

इस पारी की बदौलत उन्होंने मिताली राज के विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन के भारतीय महिला बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में मिताली राज ने 409 रन बनाए थे। मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाकर मिताली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची लंबी कर ली है। वनडे क्रिकेट की बात करें तो मिताली राज के बाद मंधाना के नाम सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। 

117 मैचों की 117 पारियों में वह 5,322 रन बना चुकी हैं। शतक लगाने के मामले में मंधाना मिताली से बहुत आगे हैं। उनके नाम 14 शतक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया की मैग लेनिंग (15 शतक) के बाद सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

मिताली राज ने 1999 से 2022 के बीच 232 मैचों में 7 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 7,805 रन बनाए। मंधाना का टेस्ट और टी20 करियर भी शानदार रहा है। 7 टेस्ट मैचों में 2 शतक सहित 629 रन और 153 टी20 मैचों में 1 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 3,982 रन बनाए हैं।  

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Smriti Mandhana , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD