Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भारत में महिला टी20 विश्व कप को लेकर काफी उम्मीदें: मिताली राज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2023, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2023, Mithali Raj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2023

दिग्गज भारत बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि देश में महिला टी20 विश्व कप को लेकर बहुत अधिक उम्मीदें हैं। साथ कहा कि किसी विशेष दिन पर अच्छा प्रदर्शन करना सबसे ज्यादा मायने रखता है। महिला टी20 विश्व कप का आठवां सीजन दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी तक होगा। 

भारत, 2020 महिला टी20 विश्व कप का उपविजेता है। भारतीय टीम 12 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करेगी। पाकिस्तान के अलावा, वे प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में 2009 के चैंपियन इंग्लैंड, 2016 के विजेता वेस्टइंडीज और आयरलैंड से भी भिड़ेंगे। 

ग्रुप ए में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी टीमें हैं। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में टी20 विश्व कप में कमेंट्री बॉक्स में अपने समय का इंतजार कर रही हूं। भारत में इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत अधिक उम्मीदें हैं। मुझे यकीन है कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे होंगे। 

यहां बहुत अच्छी-अच्छी टीम हैं और यह सब कुछ इस बारे में होने वाला है कि किसी विशेष दिन पर कौन सी टीम अच्छा करती है। मैं सभी टीमों को शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि वे इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर आनंद लें। मार्की टूर्नामेंट के माध्यम से, मिताली आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी कमेंट्री की शुरुआत करेंगी। 

उनके अलावा, पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा और पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन भारतीय कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा, जिसमें सभी भारतीय मैचों की क्षेत्रीय भाषा कवरेज हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) भी सभी मैचों में उपलब्ध होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2023 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2023 , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD