Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

खेसारी लाल यादव और लाल बाबू पंडित की गंगोत्री स्टूडियो की फिल्म फ़रिश्ते की पोस्ट प्रोडक्शन स्टार्ट मुंबई में

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jun 2022

Last updated on: Jun 04, 2022, 00:00 IST

भोजपुरी के मशहूर निर्देशक लालबाबू पंडित और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव जब –जब साथ में कोई फ़िल्म लेकर आएं हैं, तब तब भोजपुरी बॉक्सऑफिस पर धमाल देखने को मिला है। जी हां, अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी एक खूबसूरत फ़िल्म ‘फरिश्ते’ लेकर आ रहे है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई है । अब इस फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई के ऑडियो लैब में शुरू हो गया है।फ़िल्म ‘फरिश्ते’ को लेकर लालबाबू पंडित काफी रोमांचित हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपनी फिल्म में अपने फेवरेट स्टार के अपोजिट नई अदाकारा मेघा श्री को इंट्रोड्यूस किया है। 

माना जाता है कि यह भी लालबाबू पंडित की फिल्मों का एक सक्सेस मंत्र है कि वे अपनी हर फिल्म में नई फीमेल फेस लेकर आते हैं। वैसे लालबाबू पंडित कहते हैं कि ‘फरिश्ते’ की कहानी नई है। नए ढंग से इसे बनाया है। अब तक की बनी मेरी सभी फिल्मों से यह अलग है। एक बार फिर खेसारीलाल यादव का जलवा हमारी फ़िल्म में दिखेगा। उम्मीद है बॉक्स ऑफिस पर फिर से हम कमाल कर पाएंगे। हमने अपनी फिल्म को लखनऊ में पूरी भव्यता के साथ शूट किया है। गाने भी एक से बढ़ कर एक होंगे। बस थोड़ा इंतजार , फिर आपकी फ़िल्म आपके हवाले।

वहीं, खेसारीलाल यादव ने भी कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक हैं, जिनके साथ जब फिल्में करता हूँ तो आंख मूंद कर उनपर भरोसा कर लेता हूँ। ऐसे ही निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। अच्छे फ़िल्म मेकर हैं। लोगों की पसंद समझते हैं और सार्थक सिनेमा का निर्माण करते हैं। यूं कहूं तो वे खुद किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। हमारी फ़िल्म शानदार है। देखिएगा जरूर। निर्देशक लालबाबू पंडित मेरे साथ अभी तक सात फिल्मो का निर्मार्ण कर चुके है।

आपको बता दें कि गंगोत्री स्टूडियो की बैनर से बनी फिल्म ‘फरिश्ते’ के निर्माता एस एस रेड्डी हैं। निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। लेखक अरविंद तिवारी, हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संगीत कृष्णा बेदर्दी ,एक्शन दिलीप यादव का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला (हंगामा मीडिया ग्रुप ) हैं। आर्ट रविन्दर गुप्ता जी हैं। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ मेघा श्री, पूजा गांगुली,अमित शुक्ला,श्रद्धा नवल ,खुसबु यादव, प्रकाश जैश, रिंकू भारती और सोनू पांडेय हैं। 

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD