NseeB ने Sidhu Moosewala के लिए लिखा एक इमोशनल नोट। कहा “सिद्धू सी सच्चे ते सीधे बंदे नू ऐ दुनिया कदे ज़र्दी नी”

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

NseeB ने Sidhu Moosewala के लिए लिखा एक इमोशनल नोट। कहा “सिद्धू सी सच्चे ते सीधे बंदे नू ऐ दुनिया कदे ज़र्दी नी”

NseeB , Prem Dhillon , Karan Aujla , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killer , Nseeb Note For Sidhu , Old Skool Singer , NseeB Statement For Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

पंजाबी संगीतकार और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) की रव‍िवार  29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया।, उनकी उस दुखद मौत पर कई लोग वह  कलाकार, प्रशंसक और अनुयायी भयभीत हो गए थे। कई पंजाबी अभिनेताओं और गायकों ने प्रशंसकों के साथ 'लीजेंड' कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

लेकिन सिद्धू कि मृत्यु के बाद, उनका दोस्त NseeB सुर्खियों में आ गए है, आपको बता दें कि NseeB के साथ सिद्धू ने अपने सबसे लोकप्रिय गीत, 'ओल्ड स्कूल' पर काम किया, उन्होंने अपना दुख सोशल मीडिया पर जाहिर किया और दिवंगत गायक के लिए एक लंबा, इमोशनल नोट लिखा। हालांकि NseeB ने खुलासा किया कि वह कुछ भी पोस्ट नहीं करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने फिर भी हिम्मत जुटाई और अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

ये भी पढ़ें: karan Aujla ने सिद्धू मूसेवाला की याद में लिखा इमोशनल नोट। जानिए क्या लिखा नोट में

पोस्ट में लिखा है, 'मैं कोई तस्वीर पोस्ट नहीं करना चाहता था और न ही अपना दिल खोलकर आपके सामने रखना चाहता था, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाया। हालांकि हम दोनों ने पिछले डेढ़ साल से बात नहीं की, लेकिन मैं कुछ भी नहीं भूला हूं। फिर नसीब ने सिद्धू द्वारा पहले बताई गई बातों को जोड़ा। इस पोस्ट में आगे लिखा, “पर मुझे आज भी कोई बातें भूली नहीं है, सिद्धू मुझे शुरू से एक बात कहता था की नसीब तू सीधे रस्ते चल और तुझे अपनी बोली में थोड़ा प्यार रखना चाहिए तू जो भी बात हो वो मुँह पे कह देता है, हलांकि तेरे दिल में कुछ नहीं होता है।"

सिद्धू सही थे, दुनिया महान लोगों की सफलता को पसंद नहीं करती और बर्दाश्त नहीं करती। कैप्शन में लिखा है, “सिद्धू सी सच्चे ताए सिद्धे बंधे नू ऐ दुनिया केदे जर्दी नी, पर दोस्त तुझे दुनिया हमेशा याद करेगी। ये सब कह कर मेरे दिल का बोझ हलका हुआ है, में उम्र में तुझसे छोटा हूँ ये सोच कर माफ़ कर देना और मुझे ये कहने में बिल्कुल दुःख नहीं है की हम कभी मिलते तो सारे गुसे गिले दूर कर लेते।आगे कहा तेरे जैसा न कोई था न कोई होगा, जहां तक मुझसे होगा में वहाँ तक तेरी पग का मान ऊंचा करुंगा।"

ये भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के अधूरे गाने को पूरा करेंगे Karan Aujla? जानिए पूरी जानकारी अंदर

आगे उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देकर और हैशटैग जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला का उपयोग करके नोट को पूरा किया।

यह बहुत अच्छा रहा कि नसीब ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और अपना दिल एक नोट के जरिए खोल कर रख दिया। दोनों ने ओल्ड स्कूल गाने में हमारा दिल जीत लिया था और यह गाना 2020 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना बन गया था। न केवल नसीब बल्कि प्रेम ढिल्लों और करण औजला ने भी इस दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। और उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने काफ़ी समय से बात नहीं की, और कुछ नाराज़गी थी, लेकिन इस खबर के बाद उन्हें वास्तव में बुरा लगा कि महान सितारे ने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया और जब उन्होंने दुनियां में प्रसिद्धि हासिल कि तो वे इतनी कम उम्र में इस दुनियां को अलविदा कह गए!

English : NseeB Pours His Heart Out & Pens A Profound Note For Sidhu Moosewala. Read Inside

 

Tags: NseeB , Prem Dhillon , Karan Aujla , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killer , Nseeb Note For Sidhu , Old Skool Singer , NseeB Statement For Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD