Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

ट्राइसिटी आर्टिस्ट पीयूष पनेसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की सिद्धू मूसेवाला आर्ट कलेक्शन

सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर पीयूष द्वारा बनाई गई पहली पेंटिंग को सिद्धू के माता-पिता ने खिलाया था केक

Peaush Panesar, Sidhu Moosewala Art Collection, Sidhu Moosewala, Sukhwinder Singh Aulakh, Chandigarh Press Club
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर जिस फ़ोटो को उनके घर पर केक कटिंग सेरेमनी के लिए इस्तेमाल किया गया था वो दरअसल एक मिक्स्ड मीडिया पेंटिंग है। वह पेंटिंग ट्राइसिटी के आर्टिस्ट पीयूष पनेसर द्वारा बनाई गई थी जिसे उन्होंने सिद्धू के माता-पिता को उनके घर जाकर उपहार में दिया था। वह पेटिंग पीयूष द्वारा सिद्धू मूसेवाला आर्ट कलेक्शन के लिए बनाई गई पहली पेंटिंग थी।

आज प्रेस क्लब में पीयूष ने अपनी बाकी की आर्ट कलेक्शन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आम जनता के लिए लांच किया। इस मौके पर मानसा के पूर्व एमएलए सुखविंदर सिंह औलख ने भी शिरकत की। इस आर्ट कलेक्शन में कुल 6 पेंटिंग हैं जो मिक्स्ड मीडिया आर्ट, कैनवस पेंटिंग आदि हैं। पीयूष ने इस साल सिद्धू के जन्मदिन पर अपनी पेंटिंग्स उनकी हवेली (मानसा) में प्रदशर्न के लिए भी लगाईं थीं।

पीयूष ने इस दौरान जानकारी देते हुए कहा कि लोग इस कलेक्शन को फिलहाल 'द मिस्चिफर्स' की वेबसाइट पर देख सकते हैं। जल्द ही म्यूजिकल एग्जीबिशन में जनता के लिए पेंटिंग को लाइव किया जाएगा। यह एग्जीबिशन अक्टूबर में चंडीगढ़ में आयोजित होगी जिसमें लोगों को पेंटिंग के साथ-साथ संगीत और एंटरटेनमेंट भरपूर मिलेगी। पीयूष एक मिक्स्ड मीडिया आर्टिस्ट हैं जो पिछले 9 साल से काम कर रहे हैं। सिद्धू की पेंटिंग्स के इलावा इन्होंने लाइफस्टाइल और वेडिंग की 50 से ज़्यादा आर्टवर्क बनाई हैं जिसे अब तक दर्शकों का बहुत प्यार मिला है।

पीयूष ने पेंटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से सिद्धू भाई के साथ काम करने की इच्छा रखता था। मैंने अपने हुनर को इस्तेमाल कर पेंटिंग्स बनाना शुरू किया लेकिन जब तक मैं उन तक पहुंच पाता तब तक वह दुःखद घटना घट चुकी थी। उनके जाने की ख़बर से मेरा मनोबल एक दम से टूट गया। मैंने जो पहली पेंटिंग बनाई थी उसको मैंने उनके पेरेंट्स को उपहार में देने का मन बना लिया था।

उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता से मिलने पर मुझे एक अपनापन महसूस हुआ। उनसे मुलाकात ने मेरे अंदर एक बार फिर जोश भर दिया। मैंने अपनी कलेक्शन को पूरा करने का ठान लिया था। बहुत वक़्त और मेहनत लगी लेकिन मैंने अपनी कलेक्शन को पूरा कर लिया और आज उनके आशीर्वाद से मैं अपनी पूरी कलेक्शन डिजिटल प्लेटफार्म पर लोगों के लिए उपलब्ध कर रहा हूँ।

यह पेंटिंग्स मैंने सिद्धू भाई के लिए प्यार और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई हैं। मैं अपनी पेंटिंग्स के जरिए उन्हें हमेशा ज़िंदा रखना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके पेरेंट्स बलकौर सिद्धू और चरण कौर जी का प्यार और आशीर्वाद मिला है जिसके कारण ही मेरी कलेक्शन दुनिया के सामने आई है।

 

Tags: Peaush Panesar , Sidhu Moosewala Art Collection , Sidhu Moosewala , Sukhwinder Singh Aulakh , Chandigarh Press Club

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD