Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

एनआईए ने गैंगस्टर-टेरर सांठगांठ मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से की पूछताछ

Music, Sidhu Moosewala Case, Punjabi Singer Afsana Khan, Afsana Khan Summoned By NIA, Afsana Khan, Afsana Khan News, Afsana Khan News Today, Afsana Khan Sidhu Moose Wala Case, Sidhu Moose Wala Case, Sidhu Moose Wala, Sidhu Moosewala, Afsana Khan Sidhu Moose Wala, National Investigation Agency, Afsana Khan NIA, Afsana Khan NIA Summon, Afsana Khan NIA News, Afsana Khan Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

एनआईए ने एक बड़े घटनाक्रम के तहत गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ मामले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू सिंह मूसेवाला की सहयोगी पंजाबी सिंगर अफसाना खान से कथित तौर पर पूछताछ की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाया है कि मामले का पंजाबी पॉप इंडस्ट्री से कहीं न कहीं लिंक है। 

जिसके चलते अफसाना खान से पूछताछ की है। हाल ही में एनआईए ने कई गैंगस्टरों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान, एजेंसी को पंजाबी पॉप इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लिंक मिले, जिसके बाद कुछ लोगों को एनआईए द्वारा समन जारी किया गया। 

सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने मंगलवार को अफसाना खान से पूछताछ की। सूत्रों ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ ऐसे सबूत मिले, जिसके चलते खान से पूछताछ जरूरी थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि खान को एनआईए के मुख्यालय स्थित लोधी कॉलोनी में बुलाया गया था। 

गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ के संबंध में उससे पांच घंटे से अधिक समय तक वहां पूछताछ की गई। खान को मूसेवाला और भांबिया गैंग का काफी करीबी बताया जाता था। मूसेवाला ने खान को जान से मारने की धमकियों के बारे में भी बताया था। विक्की मिड्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या कर दी। 

लेकिन मूसेवाला की हत्या करने से पहले पंजाबी पॉप इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकाया गया और कुछ पर हमला भी किया गया। सूत्रों ने कहा कि वे गैंगस्टरों और पंजाबी पॉप इंडस्ट्री के बीच के झगड़े का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे है। सूत्र ने कहा, खान ने मूसेवाला के साथ एक गाना भी गाया था। 

वह रियलिटी शो, बिग बॉस में एक प्रतियोगी थीं। उनसे पूछताछ कर हम पंजाबी पॉप इंडस्ट्री में गैंगस्टरों के कनेक्शन के बारे में जानना चाहते हैं। मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। 

जांच के दौरान एजेंसियों को गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ के बारे में पता चला। गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया और एनआईए से गहन जांच करने को कहा है। सूत्रों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में पंजाबी पॉप इंडस्ट्री के कुछ और लोगों को एनआईए द्वारा जांच में शामिल होने के लिए तलब किया जा सकता है।

 

Tags: Music , Sidhu Moosewala Case , Punjabi Singer Afsana Khan , Afsana Khan Summoned By NIA , Afsana Khan , Afsana Khan News , Afsana Khan News Today , Afsana Khan Sidhu Moose Wala Case , Sidhu Moose Wala Case , Sidhu Moose Wala , Sidhu Moosewala , Afsana Khan Sidhu Moose Wala , National Investigation Agency , Afsana Khan NIA , Afsana Khan NIA Summon , Afsana Khan NIA News , Afsana Khan Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD