अमित शाह-अजीत डोभाल की दूसरी मीटिंग: कश्मीर में हिंदुओं को मार रहे आतंकियों के लिए बन गया प्लान

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अमित शाह-अजीत डोभाल की दूसरी मीटिंग: कश्मीर में हिंदुओं को मार रहे आतंकियों के लिए बन गया प्लान

Amit Shah, Ajit Doval, Jammu & Kashmir, Srinagar, Kashmir, Kashmiri Pandits, Kahmiri Muslims, Kashmiri Pandits Killings, Terrorism
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कश्मीर , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

कश्मीर में दिन ब दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। टारगेट किलिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। टारगेट किलिंग के खिलाफ आज कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक पलायन की बात कही है वहीं कश्मीर के हिंदू अमित शाह से काफी नाराज है। आतंकी बीते 26 दिन में 10 लोगों की हत्या कर चुके हैं। अब कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन जारी है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह लगातार दूसरे दिन उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। शाह की NSA आजीत डोभाल से ये दो दिन में लगातार दूसरी मीटिंग है।

अब सरकार ने टारगेट किलिंग कर रहे आतंकियों से निपटने के लिए एक पुख्ता प्लान की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।आपको बता दें कि खौफ के कारण कश्मीरी हिंदू कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। कश्मीरी पंडितों ने अपना दर्द और खौफ बयां किया। वह बोले कि इस बात की हमें निराशा है कि सरकार हमें बचाने में विफल रही है। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा था, तब शाह अक्षय कुमार की फिल्म प्रमोट कर रहे थे। अब 90 के दशक के भयावह दौर की यादें ताजा हो चुकी हैं। घाटी से एक बार फिर बचे-खुचे कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू हो गया है। 

विजय कुमार की हत्या के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में  NSA अजीत डोभाल और रॉ चीफ सामंत गोयल के साथ बैठक की। मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा हुई और एनएसए के साथ मीटिंग कर एंटी-टेरर स्ट्रैटिजी पर चर्चा की। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी अमित शाह अजीत डोभाल के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में रॉ चीफ सामंत गोयल भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि टारगेट किलिंग में ज्यादातर वे आतंकी शामिल हैं, जिनका पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है और न ही उन सबने किसी टेरर कैंप में ट्रेनिंग ली है। ये आतंकी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भी रणनीति बदली है। आतंकवादी अब छोटे-मोटे अपराध या फिर बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले स्थानीय युवाओं को लालच देकर भर्ती कर रहे हैं। रेगुलर आतंकी स्थानीय युवाओं को पैसे या ड्रग का लालच दे रहे हैं। उन्हें पिस्टल की सप्लाई की जा रही है और ये युवा 'पार्ट टाइम आतंकी' या 'हाइब्रिड आतंकी' के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे समय में जब कश्‍मीर में हालात बेकाबू हैं तब डोभाल के साथ शाह की मीटिंग काफी महत्‍वपूर्ण हो जाती है। दोनों मिलकर कश्‍मीर में शांति बहाली का रोडमैप तैयार कर रहे हैं। सरकार की सबसे बड़ी चुनौती कश्‍मीरी पंडितों का भरोसा जीतने की है। देखना ये है कि शाह-डोभाल की इस मीटिंग के बाद कश्मीर में आतंकियों पर क्या एक्शन होता है।

 

Tags: Amit Shah , Ajit Doval , Jammu & Kashmir , Srinagar , Kashmir , Kashmiri Pandits , Kahmiri Muslims , Kashmiri Pandits Killings , Terrorism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD