Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ब्लैक कैट्स का यह मेडल मेरे लिए ऑस्कर से भी बड़ा : अदीवी सेश

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Major, Adivi Sesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

अदीवी सेश बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेजर' में अपने प्रदर्शन से देश भर के लोगों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायक यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान पर आधारित है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों की आंखों में आंसू थे। अभिनेता को देश के महान नायकों में से एक को श्रद्धांजलि देने वाली फिल्म में उनके संवेदनशील और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। 'मेजर' को हाल ही में मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के लिए प्रदर्शित किया गया था, जहां 312 कमांडो और उनके परिवारों ने फिल्म देखी। यह स्क्रीनिंग अदीवी सेश के लिए बेहद खास थी। 

स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता को ब्लैक कैट कमांडो द्वारा उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मानद पदक से सम्मानित किया गया। अदीवी सेश ने कहा कि हमने मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को फिल्म दिखाई, जहां 312 कमांडो और उनके परिवारों ने फिल्म देखी। जब फिल्म समाप्त हुई तो पूरी तरह से सन्नाटा छा गया था। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझे अपने मुख्यालय आने के लिए कहा और जब मैं वहां गया, तो उन्होंने ब्लैक कैट कमांडो की ओर से मुझे यह पदक दिया। यह मेरे लिए किसी भी ऑस्कर से बड़ा है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली द्विभाषी फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगु में की गई है, और यह मलयालम में भी रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Major , Adivi Sesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD