एंकर ने पूछा- हिंदुओं को काफिर क्यों कहा जाता है? मौलाना महमूद ने दिया ऐसा जवाब, सब हैरान रह गए

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

एंकर ने पूछा- हिंदुओं को काफिर क्यों कहा जाता है? मौलाना महमूद ने दिया ऐसा जवाब, सब हैरान रह गए

Maulana Mahmood Madani, ISlamic Scholar, Jamiat Ulama e Hind , Rashtriya Lok Dal, Hijab Row, Maulana Mahmood Madani Controversial Statement, Hindu, Muslim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

मौलाना महमूद मदनी अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीतियों की खूब तरीफ की है। जमीयत उलेमा-ए हिंद के अध्यक्ष  महमद मदनी ने कहा कि मोदी सरकार में जिस तरह की विदेश नीति देखने को मिली है, उसकी तारीफ होनी चाहिए। अगर तारीफ नहीं होती है तो कंजूसी या नाइंसाफी होगी। दुनियाभर में भारत की एक स्वतंत्र भूमिका बहुत दिनों के बाद देखने को मिली है। PM मोदी ने एक नारा दिया था कि देश नहीं झुकने दूंगा। इस बाद को PM मोदी ने साबित करके दिखाया है। उन्होंने कभी भी देश को बैकफुट पर नहीं लेकर गए। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने मदनी से सवाल किया कि आखिर हिंदुओं को काफिर क्यों कहा जाता है। हिंदू काफिर है या नहीं?

इस सवाल पर मदनी ने कहा, कुछ टर्मनोलॉजी है। हमारे यहां बहुत पहले यह फैसला हुआ कि अगर काफिर कहने से किसी को तकलीफ होती है तो उसे काफिर नहीं कहा जा सकता है। दूसरा जो लड़ने वाला हो, उसके लिए काफिर शब्द का इस्तेमाल होता है। तीसरा ये कि जो भी नॉन मुस्लिम को काफिर बताए, वो गलत है। कोई इस्लाम को नहीं मानता है तो उसके काफिर नहीं कहा जा सकता। वहीं अजान और लाउडस्पीकर के मुद्दे पर मदनी ने कहा कि जब अजान को लाउडस्पीकर से हटा लिया जाए, तो इसमें क्या बुरा है। कम आवाज में लाउडस्पीकर रखना ये सही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सभी वर्गों पर एक समान नियम लागू किया गया। केवल खास वर्ग को ही टारगेट किया जाए वो गलत है।

हिजाब मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि मुस्लिम लड़किया हिजाब की वजह से पढ़ने ना जाएं। मुसलमानों को 20 साल तक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उर्दू हमारी मदर टंग भले है, लेकिन हिंदी के विकास और उत्थान पर भी काम होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ  दिन पहले भी मदनी अपने एक बयान की वजह से खूब चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि- बेइज्जत होकर चुप रहना कोई मुसलमानों से सीखे। मुसलमानों को जबरदस्ती टारगेट किया जा रहा है, उनकी चुप है तो उनकी शराफत का फायदा उठाया जा रहा है। जिन्हें हमारा मजहब पसंद नहीं वो देश छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन हम कहीं नहीं जाएंगे। ये हमारा देश है।

 

Tags: Maulana Mahmood Madani , ISlamic Scholar , Jamiat Ulama e Hind , Rashtriya Lok Dal , Hijab Row , Maulana Mahmood Madani Controversial Statement , Hindu , Muslim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD