कानपुर हिंसा में चौंकाने वाला खुलासा..PAK आकाओं के संपर्क में था अकील खिचड़ी, और बम मांग रहा था

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

कानपुर हिंसा में चौंकाने वाला खुलासा..PAK आकाओं के संपर्क में था अकील खिचड़ी, और बम मांग रहा था

Kanupur Violence में SIT ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, हिंसा का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड Akil Khichdi अपने मोबाइल फोन से सीधे पाकिस्तान के कॉन्टेक्ट में था।

Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Akil Khichdi , Akil Khichdi News , Akil Khichdi News Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

3 जून को जुमे की नमाज के बाद Kanpur में जो हिंसा हुई थी अब उसमें एक नया एंगल आ गया है। इस मामले की जांच SIT कर रही है। SIT की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस समय कानपुर में हिंसा, पत्थरबाजी हो रही थी उस समय अकील खिचड़ी अपने मोबाइल फोन से पाकिस्तानी आकाओं के साथ संपर्क में था। जैसे ही SIT को इस बात का पता चला SIT और भी सख्त हो गई है और Akil Khichdi का पाकिस्तानी कनैक्शन खोजने में जुट गई है।

जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि बवाल के दौरान एक फोन नंबर से लगातार पाकिस्तान में कॉल चल रही थी। वो नंबर हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी का था। अकील बवाल के बाद से फरार है। SIT को उसका कनेक्शन बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा से भी मिल रहा है। एसआईटी की जांच में अब तक दो बिंदु सामने आए हैं। पहला, उपद्रव की साजिश Nupur Sharma की टिप्पणी को लेकर भारत की विश्व पटल पर बदनामी कराने को रची गई थी। दूसरा, उपद्रव के पीछे स्थानीय कारण हिंदुओं की बस्ती चंद्रेश्वर हाता खाली कराना था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kanpur Violence में अब तक हयात जफर अंसारी समेत 58 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। हालांकि उपद्रव के करीब 18 दिन बाद नए तथ्य ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है। उपद्रव के बाद से पुलिस नई सड़क के मोबाइल टावर का डाटा खंगाल रही थी। उसमें सामने आया है कि एक मोबाइल नंबर से उस वक्त पाकिस्तान बात चल रही थी। पुलिस तब और चौंकी जब पता चला कि नंबर को डी-टू गैंग का अकील खिचड़ी इस्तेमाल कर रहा है। 40 साल का अकील खिचड़ी अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाले गम्मू खां का हाता का रहने वाला है। कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में 21 मुकदमे हैं। अकील के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, ड्रग्स तस्करी, हफ्ता वसूली, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट जैसे कईं संगीन मामले दर्ज हैं।

जांच में पुलिस को चैटिंग का एक स्क्रीन शॉट भी मिला है, जो अकील का बताया जा रहा है, जिसमें वह उसी पाकिस्तानी नंबर से चैट कर रहा है, जो डाटा फिल्टर के दौरान मिला था। चैट में अकील ने लिखा है कि शेख साहब और बम चाहिए। काम हो जाएगा। चैट का स्क्रीन शॉट अकील का है या नहीं इसकी जांच चल रही है। पुलिस अब इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं और दंगाइयों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस का पहला मोटिव अकील को हिरासत में लेकर उससे हिंसा की सारी जानकारी लेना है।

 

Tags: Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Akil Khichdi , Akil Khichdi News , Akil Khichdi News Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD