Kanpur Violence: पत्थरबाजी जिसने भी की..लेकिन अब ठप हो गया हिन्दू और मुसलमान दोनाें का कारोबार

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

Kanpur Violence: पत्थरबाजी जिसने भी की..लेकिन अब ठप हो गया हिन्दू और मुसलमान दोनाें का कारोबार

Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Kanpur Violence, Kanpur News, Kanpur Latest News, Kanpur Updates
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कानपूर , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

Kanpur Violence: सिर्फ एक दिन यहां लोगों के हाथों में पत्थर थे लेकिन उन पत्थरों की सीधी चोट उनके कामकाज पर पड़ी है। 3 जून को जब बेकनगंज ने जिस बवाल को सुलगते देखा उसके बाद यहां के हिंदू और मुसलमान कारोबारी अचानक अब एक बुरा नाम बन गया है। अब लोग यहाँ से दूरी बनना ही उचित समझ रहे हैं और यहां से कुछ भी खरिदारी करने से खुद को दूर कर रहे हैं।कानपूर में 3 जून को हुई हिंसा को चाहे अब लोग भुला रहें हों लेकिन इस हिंसा का नुकसान शायद ही इनको इस घटना को भुलाने देगा। आज यहां के लोगों का कारोबार एकदम ठप हो चूका है।

वहीं हिंसा के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अब उनके परिजन रोज पुलिस से उनके ख़िलाफ़ गिरफ्तार करने के आरोपों का सबूत मांग रहे हैं। इन गिरफ़्तार लोगों में से कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके बच्चों की कुछ ही महीनों में शादियाँ होनी हैं।उधर, बवाल की जद में शामिल कुछ ऐसे परिवार हैं जिनके घर के सदस्यों को बवाल के आरोप में जेल भेज दिया गया है। अब ऐसे परिवार अपने बेटे-भाई को निर्दोष बता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। 

Also read : कानपुर हिंसा: जफर हयात के संगठन को फंडिंग करते थे बिल्डर, बिजनेसमैन और राजनेता

हिन्दू और मुसलिमों में ब्यान किया अपना दर्द  

रिपोर्ट के मुताबिक जब उस जगह का दौरा किया गया तो देखने में आया कि वहां कारोबार बिलकुछ मंदा पड़ गया है। हिंसा के बाद दुकाने तो खुली पर धंधा मंदा पड़ गया है इनमें हिन्दू- मुसलिम दोनों समुदाय कि दुकाने हैं जिसमे सबसे ज़्यादा दुकाने कूलर की हैं।

दुकानदारों से बात करने पर एक ही बात सामने निकलकर आई कि इस सीजन में उनका धंधा चौपट हो गया। दुकानदारों ने कहा कि बवाल से हमें क्या लेना? लेकिन उसका सिला तो हमें ही भुगतना पड़ रहा है।

टीम ने जब अन्य दुकानदार ब्रज किशोर मिश्र से बात की तो उन्होंने बताया कि बवाल के दो-तीन दिन बाद तक दुकानें बंद रहीं. अब दुकानें खुली हैं तो ग्राहक नहीं आ रहे हैं। पत्थर किसी ने चलाया, चोट किसी को लगी... लेकिन धंधा हमारा चौपट हो गया। हमारा बवाल से क्या लेना-देना? 

Also read  कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार गिरफ्तार..दंगों में पत्थरबाजों को खिलाई थी बिरयानी

ऐसे में पुलिस का खौफ 

पुलिस ने इस मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की हैं।अबतक 57 लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। इसमें मुख्य आरोपी जफर हयात और उसके साथी को पुलिस ने कानपुर जेल से दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट कर दिया है। 

पुलिस ने बताया की अभी भी इस हिंसा को बढ़ावा देने वाले 34 पत्थरबाज फरार हैं। और आगे बताया कि बवाल के सूत्रधारों की संपत्ति पर कोई बुलडोजर भी अभी तक नहीं चला है। उल्टा केडीए ने अवैध निर्माण में जिन 10 बिल्डिंगों को सीज किया था उनमें से केवल एक को गिराया है।

ऐसे में वहीं केकुछ छोटे-बड़े स्थानीय लोग अभी भी पुलिस के डर में जीने को मजबूर हैं। पुलिस और बवालियों के बीच व्यापारी और दुकानदार तो बर्बाद हुए ही, कुछ लोग खुद को निर्दोष साबित करने के लिए भी न्याय की मांग तक रखने नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें डर है की न जाने किसी भी पूछताछ के तहत कब उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लें।

 

Tags: Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Kanpur News , Kanpur Latest News , Kanpur Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD