Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल ने की 'आदिपुरुष' पर बैन लगाने की मांग, बोले- निर्माताओं को माफी मांगनी चाहिए

Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Adipurush , Samajwadi Party , Rashtriya Lok Dal , Adipurush Ban , Political Character Certificate
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

'आदिपुरुष' फिल्म को लेकर जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 'आदिपुरुष' के खिलाफ हाथ मिला लिया है और फिल्म पर बैन लगाने के साथ ही इसके निर्माताओं से माफी मांगने की मांग की है। 

दोनों पार्टियों ने फिल्म को उसके सस्ते और सतही डायलॉग्स के लिए फटकार लगाई है। दोनों दलों ने कहा है कि यह एक एजेंडा का हिस्सा था। सपा ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर भी हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सेंसर बोर्ड को अपने राजनीतिक आकाओं के पैसे से एजेंडे के साथ फिल्में बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के 'राजनीतिक चरित्र प्रमाण पत्र' की जांच करनी चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट में सवाल किया क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र हो गया है?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान राम के महान और प्रेरक चरित्र और उनकी कहानी को सिनेमा के माध्यम से 'सस्ते और सतही संवादों' के माध्यम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों सनातनी श्रद्धालु आहत हुए हैं और इस कृत्य के लिए तथाकथित सनातनी भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, जिन्होंने इस साल की शुरूआत में रामचरितमानस (भगवान राम पर एक प्राचीन महाकाव्य) पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था, उन्होंने भी फिल्म को लेकर भाजपा पर हमला किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मनोज मुंतशिर और ओम राउत द्वारा पात्रों को जिस तरह की भाषा दी गई है, वह अशोभनीय है। क्या उन्होंने 'सनातन धर्म' का अपमान नहीं किया है? यदि हां, तो वे सभी कहां हैं, जिन्होंने मुझे सिर कलम करने की धमकी दी थी? 

सिर्फ इसलिए कि ये दोनों- मनोज मुंतशिर और ओम राउत- उच्च जाति के हैं? राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मांग कर दी कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 

रालोद प्रवक्ता ने कहा, फिल्म आदिपुरुष ने रामायण और सनातन धर्म की आस्था का मजाक उड़ाया है जो असहनीय है। फिल्म में अभद्र भाषा और ²श्यों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

हम फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध की मांग करते हैं और निर्माताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Adipurush , Samajwadi Party , Rashtriya Lok Dal , Adipurush Ban , Political Character Certificate

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD