Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मंजीत सिंह पंजाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Trilok Tyagi, Rashtriya Lok Dal, RLD, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 13:25 IST

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने पंजाब व हरियाणा के आने वाले चुनाव लड़ने की घोषणा की है तथा इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये खुलासा आज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया। 

इसी सिलसिले में उन्होंने मंजीत सिंह मोहाली को आरएलडी की पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब के प्रभारी दिलप्रीत सिंह कोहली भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

आरएलडी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने इस अवसर पर पंजाब के किसान आगू जगतार सिंह भुल्लर को पार्टी के किसान विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की भी घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में पूरे देश में आरएलडी की प्रदेश इकाइयों का गठन किया जा रहा है। 

अब तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल व तेलंगाना में पार्टी की इकाइयों का गठन किया जा चुका है।उन्होंने ये भी बताया कि मंजीत सिंह एक सप्ताह में पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे व महीने भर में जिला स्तर तक भी। 

त्यागी ने बताया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है, लेकिन साथ ही पार्टी देश में पार्टी के संस्थापक एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की नीतियों व विचारधारा को आगे बढ़ाने के काम में भी पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई है। नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने बताया कि जल्द ही निचले पायदान तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी तथा युवा एवं महिला विंग आदि का भी जल्द से जल्द गठन कर देंगे। 

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूरी इकाई का गठन होने तुरंत बाद जयंत चौधरी के पंजाब में बड़े कार्यक्रम व रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चौधरी चरण सिंह का मानना था कि गांव विकसित होंगे तो देश भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों को अपनाते हुए लघु उद्योगों के विकास की हिमायती है ताकि गांवों में भी तरक्की हो सके। 

उनके मुताबिक प्रदेश की विभिन्न पार्टियों के अनेक नेता व गणमान्य प्रतिष्ठित लोग उनके संपर्क में हैं। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पंजाब में आरएलडी पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनावों में पूरे दमखम व ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा किसानों की मांगों का मजबूती के साथ समर्थन किया है व किसानों के साथ डट कर खड़े हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के पास केंद्र में स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप मंत्रालय का कार्यभार है। 

वे देश भर में इसके अंतर्गत रोजगार मेलन का आयोजन करवाते हैं। शीघ ही पंजाब में भी जयंत चौधरी का एक बड़ा कार्यक्रम कराए जाने की योजना हैं जिसमें भी रोजगार मिला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने से ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों व ड्रग्स की समस्या का हल निकलेगा।  

इस अवसर पर जगतार सिंह भुल्लर, भोला सिंह झूनीर, महंत भंगू स्वामी जी, जसविंदर सिंह जस्सी, अनिल गर्ग, अशोक शर्मा, विनय प्रधान, दिलप्रीत, निहाल सिंह, सुश्री रीमा अग्रवाल तथा गुरप्रीत कौर सेखों आदि भी मौजूद रहे। 

 

Tags: Trilok Tyagi , Rashtriya Lok Dal , RLD , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD