Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने नगर निगम होशियारपुर में 23 सीवरमैनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त कर्मचारियों को ईमानदारी व तनदेही से काम करने के लिए किया प्रेरित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज नगर निगम होशियारपुर में 23 सीवरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी व तनदेही से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप हंस व मेयर श्री सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नगर निगम में सीवरमैनों की नियुक्ति की गई है और आने वाले समय में निगम में और नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में सीवरमैनों व सफाई सेवकों की अहम भूमिका है।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने संबंधी फैसला लिया गया था, जिसके मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में सभी ग्रुपों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बरकरार रखने में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों में काम करने वाले सफाई सेवकों व सीवरमैनों के कंधों पर ही जिम्मेदारी होती है और होशियारपुर नगर निगम में सभी कर्मचारी बहुत ही गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हमारे सफाई सेवकों व सीवरमैनों ने तंदुरुस्त समाज निर्माण में अहम योगदान देते हुए जो जिम्मेदारी निभाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 60 दिनों में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश हित में जो फैसले लिए है वह अभी तक कोई सरकार नहीं ले पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार वचनबद्ध है और किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, समूह पार्षदों के अलावा,  नगर निगम के एस.ई रजिंदर चोपड़ा, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, डी.सी.एफ.ए. संदीप कुमार, अमित कुमार, गुरमेल सिंह, संजीव कुमार, दिलीप ओहरी, वरिंदर शर्मा बिंदू, कमल भट्टी, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD