हां औरंगजेब ने ही तोड़े थे मथुरा-काशी के मंदिर.. आप भी ताजमहल-लालकिला तोड़कर देख लो: इरफान हबीब

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हां औरंगजेब ने ही तोड़े थे मथुरा-काशी के मंदिर.. आप भी ताजमहल-लालकिला तोड़कर देख लो: इरफान हबीब

Irfan Habib, Indian Historian, Ancient And Medieval India, Taj Mahal, Auranzeb, Gyanwapi Masjid
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

फेमस इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं एक इतिहासकार हूं, राजनीति नहीं करूंगा। मंदिर तोड़कर औरंगजेब ने गलत काम किया था, वैसे ही अब सरकार भी क्या गलत काम करेगी? उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि औरंगजेब ने ही काशी और मथुरा के मंदिर तोड़े थे और उस जमाने में छुपकर काम नहीं होते थे। ये जानकारी पहली बार नहीं लोगों तक नहीं पहुंची है। ये इतिहास की किताबों में दर्ज है। अब जामा मस्जिद के नीचे बताया जा रहा है कि कुछ है। ऐसे जितने ढांचे हैं उन सबको अब तोड़ दीजिए. ताजमहल-लालकिला तोड़ दीजिए। जामा मस्जिद को ध्वस्त करके निकाल कर देखिए जो कुछ मिलेगा वह सामने आ जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इरफान हबीब एक नामी इतिहासकार हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। तकरीबन 90 साल के इरफान हबीब दुनिया के यूनिवर्सिटीज में लेक्चर देने के लिए बुलाए जाते हैं। इरफान हबीब मध्यकालीन इतिहास के बड़े जानकार हैं। उनको पढ़े बिना मध्यकालीन इतिहास का सिलेबस पूरा नहीं हो सकता। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं हिंदू ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हबीब ने कहा कि जब भी पुराने समय में मस्जिद या मंदिर बने, तो उसमें बौद्ध विहारों के पत्थर मंदिरों में मिले हैं, तो क्या मंदिरों को तोड़ दिया जाए। यह बेवकूफी भरी बातें हैं। ऐसी स्थिति में बहुत से मंदिर टूट जाएंगे।प्रोफेसर ने दो टूक कहा- बनारस का मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा था और मथुरा का भी मंदिर इसमें शामिल है इसमें कोई दो राय नहीं है।

जिसे राजावीर सिंह बुंदेला ने जहांगीर के शासनकाल में बनवाया था।  मंदिर जानकर ही औरंगजेब ने काशी, मथुरा का मंदिर तोड़ा था। बनारस का मंदिर कितना पुराना है इसके बारे में खुलकर नहीं बताया, लेकिन मथुरा का श्री कृष्ण जन्म स्थल मंदिर जहांगीर के समय में भव्य बनाया गया था। मंदिर तोड़ने के बाद औरंगजेब ने कहा था कि मैं मंदिर नहीं बनने दूंगा। हालांकि मुगल काल में मंदिर बने हैं। लेकिन काशी, मथुरा के मंदिरों को औरंगजेब ने तोड़ा था।ज्ञानवापी पर उन्होंने कहा कि जब मुकदमा दायर किया गया तब उसमें शिवलिंग का जिक्र नहीं था। लेकिन अब शिवलिंग को मुद्दा बनाया जा रहा है। वह शिवलिंग नहीं है वह फव्वारा। ऐसे फव्वारे आपको हर मस्जिद में मिल जाएंगे। ये अलग बात है कि काफी समय से इन्हें चलाया नहीं गया है। जिसे शिवलिंग कहा जा रहा है वैसा शिवलिंग होता ही नहीं है। इसलिए हमें समझना होगा। जो गलती पहले हुई है क्या अब सरकार भी वहीं गलती दोहराना चाहेगी।

 

Tags: Irfan Habib , Indian Historian , Ancient And Medieval India , Taj Mahal , Auranzeb , Gyanwapi Masjid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD