जगद्गगुरु परमहंसाचार्य को ताजमहल में प्रवेश करने से रोका, बोले-भगवा कपड़ों की वजह से मुझे लौटाया

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

जगद्गगुरु परमहंसाचार्य को ताजमहल में प्रवेश करने से रोका, बोले-भगवा कपड़ों की वजह से मुझे लौटाया

जगतगुरु ने आरोप लगाया है कि भगवा कपड़े पहनने और धर्मदंड के कारण उन्हें तजमहल में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। बात केवल यहीं नहीं रुकी। जगद्गुरु ने ये भी अरोप लगाया है कि उनके शिष्यों को पुलिसकर्मियों ने धक्के मारे और ताजमहल परिसर से बाहर निकाला।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 27 Apr 2022

आगरा में एक और विवाद तूल पकड़ चुका है।  जगद्गुरु परमहंस आचार्य को आगरा के ताजमहल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या से ताजमहल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि भगवा कपड़े पहनने और धर्मदंड के कारण उन्हें तजमहल में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। बात केवल यहीं नहीं रुकी। जगद्गुरु ने ये भी अरोप लगाया है कि उनके शिष्यों को पुलिसकर्मियों ने धक्के मारे और ताजमहल परिसर से बाहर निकाला। यह भगवा का मजाक बनाया जा रहा है मैं इस मामले की शिकायत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करूंगा। इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

 हालांकि, अफसरों का दावा है कि जगद्गुरु को लोहे का ब्रह्मदंड अंदर ले जाने से मना किया गया था। विवाद बढ़ने पर अफसरों ने माफी भी मांग ली है। अफसरों का कहना था कि हमनें भगवा कपड़ों के कारण उन्हें नहीं रोका। हमने तो सिर्फ इतना कहा था कि लोहे का ब्रह्मदंड अंदर नहीं लिया जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परमहंसाचार्च का कहना है कि वे ताजमहल में दबा शिवलिंग देखने पहुंचे थे। शाम 5.35 बजे वो अपने शिष्यों के साथ ताजमहल में प्रवेश करने लगे तो वहां मौजूद CISF जवानों ने उन्हें रोक दिया। उनके भगवा कपड़ों और लोहे के ब्रहमदंड को लेकर आपत्ति की गई।

आचार्य का दावा- 

परमहंसाचार्य ने बताया कि अलीगढ़ के एक भक्त परिवार में एक महिला की तबीयत खराब थी। जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए वो अलीगढ़ तक आए थे। फिर वो अपने 3 शिष्यों के साथ आगरा पहुंचे। यहां ताजमहल देखना था। उनके साथ सरकारी गनर भी मौजूद था। श्मशान घाट चौराहे से वो ताजमहल के लिए निकले थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका परिचय जानकर गोल्फ कार्ट में बैठाकर पश्चिमी गेट तक भेज दिया।

परमहंसचार्य ने बताया कि मथुरा, अयोध्या और काशी पर जहां मोबाइल ले जाना भी मना है, वहां भी ब्रह्मदंड को कभी किसी ने नहीं रोका। ब्रह्मदंड लोहे का नहीं लकड़ी का होता है। इसके साथ ही भगवा के कारण अंदर जाने से रोकना चिंताजनक है।

आचार्य के गंभीर आरोप-

परमहंसचार्य ने आगे बताया कि वहां खड़े एक दक्षिण भारतीय पर्यटक ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि आपके दाढ़ी है। टोपी लगा लेते तो काम हो जाता। भगवा पहनकर आए ही क्यों हो? परमहंसचार्य के शिष्य परमहंस ने बताया कि हमें गेट पर कहा गया था कि योगी जी को भी भगवा पहनने पर रोका गया था। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ये पहला विवाद नहीं- 

भारत में हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, ईसाई और मुसलमानों की नागरिकता रद्द करने की मांग को लेकर परमहंसाचार्य ने जल समाधि लेने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्हें पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था और वे जल समाधि नहीं ले सके थे। इस तरह के कईं विवादों से परमहंसाचार्य का बहुत पुराना नाता रहा है।

 

Tags: jagadguru , paramhansacharya , agra , taj mahal , yogi adityanath , ayodhya , chief minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD