ताजमहल के 22 कमरे खोलने पर याचिकाकर्ता को HC की फटकार, कहा- पहले पढ़कर आओ ताजमहल किसने बनाया था

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ताजमहल के 22 कमरे खोलने पर याचिकाकर्ता को HC की फटकार, कहा- पहले पढ़कर आओ ताजमहल किसने बनाया था

Khas Khabar, Taj Mahal, TajMahal, Taj Mahal Controvercy, High Court, Taj Mahal Row
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

आगरा का ताजमहल मकबरा है या मंदिर? इन दिनों इस पर चर्चा गर्म है। पूरे देश में विवाद हो रहा है। हिंदुओं का कहना है ताजमहल का नाम बदलकर राम महल कर देना चहिए। ऐसे में ताजमहल को लेकर दायर की गई याचिका पर आज यानी गुरुवार को को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। ताजमहल की सुनवाई को लेकर हाइकोर्ट ने याच‍िकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई है।जज डीके उपाध्‍याय ने याच‍िकाकर्ता से कहा क‍ि पहले रिसर्च करो कि ताजमहल का निर्माण क‍िसने क‍िया था, पहले इस मसले के बार में अच्छे से पढ़ाई करो। यून‍िवर्सिटी जाकर इस विषय पर जानकारी जमा करो। PHD करो और यद‍ि कोई रोके तो हमारे पास आना। उन्‍होंने याच‍िकाकर्ता से कहा क‍ि इस विषय पर पहले जानकारी हास‍िल करो।

हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको जिस टॉपिक के बारे में पता नहीं है, उस पर रिसर्च कीजिए, जाइए एमए कीजिए, पीएचडी कीजिए। यहां आकर कुछ भी मत बोलिए। याचिकाकर्ता ने कहा कि कृपया मुझे उन कमरों में जाने की अनुमति दें. इस पर हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि कल आप आकर हमें माननीय जजों के चैंबर में जाने के लिए कहेंगे? कृपया जनहित याचिका प्रणाली का मजाक न बनाएं, यह याचिका कई दिनों से मीडिया में घूम रही है और अब आप समय मांग रहे हैं?आपकी जानकारी के बता दें ताजमहल में बने 22 कमरों को खोलने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि कई सालों से बंद इन कमरों में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां और शिलालेख मौजूद हैं। फिलहाल, आज इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई चल रही है।

ताजमहल हमारी जमीन पर बना है: बीजेपी सांसद दीया कुमारी 

जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने दावा किया है कि ताजमहल जयपुर राजपरिवार की जमीन पर बना हुआ है। उन्होंने जरुरत पड़ने पर इसके दस्तावेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है। बीजेपी सांसद ने ताजमहल के बंद कमरों को खोलकर उनकी जांच कराने की भी मांग की है। सांसद दीया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उस समय उनका शासन काल था। उनको जमीन अच्छी लगी तो उन्होंने इसे एक्यवार कर लिया। लेकिन आज भी कोई जमीन सरकार एक्वायर करती है तो मुआवजा देती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, इसके बदले में मुआवजा दिया था। लेकिन उस वक्त ऐसा कोई कानून नहीं था कि अपील की जा सके।


 

Tags: Khas Khabar , Taj Mahal , TajMahal , Taj Mahal Controvercy , High Court , Taj Mahal Row

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD