राजघराने की सदस्य और BJP सांसद दीया कुमारी बोलीं- ताजमहल हमारी प्रॉपर्टी है, हमारी जमीन पर बना है

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

राजघराने की सदस्य और BJP सांसद दीया कुमारी बोलीं- ताजमहल हमारी प्रॉपर्टी है, हमारी जमीन पर बना है

Diya Kumari, Taj Mahal, Taj Mahal Dispute, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयपुर , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

प्रेम की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल और कुतुब मीनार का नाम बदलने को लेकर देश में मांग जोरों पर है। मामला तूल पकड़ रहा है। इस पूरे विवाद की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है और अब इस विवाद में जयपुर का पूर्व राज घराना भी कूद पडा है। पूर्व राजघराने की राजकुमारी और वर्तमान में सवाई माधोपुर से सांसद दीया कुमारी ने ये दावा किया है कि ताजमहल की जगह पर उनका महल था। उन्होंने कहा - जमीन हमारे पुरखों की है और उस समय इस पर कब्जा कर लिया गया था। अगर सुप्रीम कोर्ट दस्तवेज मांगता है तो हम दस्तावेज भी दिखा सकते हैं।इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो अभी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि भाजपा नेता रजनीश ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि ताजमहल असल में तेजोमहल है। उन्होंने ताजमहल के तहखाने के 22 कमरे खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ये कमरे खोले जाते हैं तो सच्चाई दुनिया के सामने आ जाएगी। 

वहीं जयपुर जयपुर के पूर्व राजघराने की पूर्व राजकुमारी और वर्तमान में भाजपा से सांसद दीया कुमार ने अब जयपुर में यह दावा किया है कि अगर ताजमहल के बंद दरवाजे खोले जाते हैं तो कई राज खुलकर सामने आएंगे। दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार का वह पैलेस और जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन था। ताजमहल हमारी प्रॉपर्टी है। यह जमीन हमारे पुरखों की थी। जमीन पुरखों की थी और हमारी विरातस थी। इस विरातस से छेडछाड़ की गई है। दीया कुमारी ने कहा- आज भी कोई सरकार किसी जमीन को एक्वायर करती है तो उसके बदले में मुआवजा देती है। मैंने सुना है कि उसके बदले में कोई मुआवजा दिया, लेकिन उस समय ऐसा कोई कानून नहीं था कि उसके खिलाफ अपील कर सकते थे या उसके विरोध में कुछ कर सकते थे। अब अच्छा है किसी ने आवाज उठाई और कोर्ट में याचिका दायर की है। इसकी अच्छे से जांच होनी चाहिए।

 

Tags: Diya Kumari , Taj Mahal , Taj Mahal Dispute , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD