खुद को शाहजहां का वंशज बताने वाले प्रिंस तूसी बोले- ताजमहल पर सिर्फ भारत सरकार का हक है

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

खुद को शाहजहां का वंशज बताने वाले प्रिंस तूसी बोले- ताजमहल पर सिर्फ भारत सरकार का हक है

Khas Khabar , Taj Mahal , TajMahal , Taj Mahal Controvercy , High Court , Taj Mahal Row , Ram Mahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

आगरा के ताजमहल को देकर पूरे देश में सियासत गर्म है। बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने दावा किया था कि ताजमहल उनकी जमीन पर बना है। वहीं इसके बाद मुगलिया वंशज प्रिंस तूसी ने राजस्थान के जयपुर राजघराने की सदस्य और सांसद दीया कुमारी को कागजात दिखाने का खुला चैलेंज दिया था। नाराज प्रिंस तूसी ने कहा कि वो CM बनाना चाहती हैं इसलिए ऐसे बेबुनियाद बयान दे रही हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद के रहने वाले प्रिंस तूसी खुद को शाहजहां का वंशज बताते हैं। जयपुर राजघराने की सांसद दीया कुमारी द्वारा ताजमहल उनके पुरखों की जमीन पर होने और इसके दस्तावेज होने के दावे के बाद प्रिंस तूसी ने बयान जारी किया। दीया कुमारी को राजपूत खून होने पर दस्तावेज दिखाने का चैलेंज किया था। उन्होंने इसे सस्ती लोकप्रियता के लिए दिया बयान बताया था।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस तूसी हैदराबाद के रहने वाले हैं।

इनका पूरा नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी है। प्रिंस तूसी खुद को मुगल बादशाह शाहजहां का वंशज बताते हैं। वह दावा करते हैं कि बहादुरशाह जफर की छठी पीढ़ी के हैं। इन्होंने कई सालों पहले अयोध्या की बाबरी मस्जिद और ताजमहल पर मालिकाना हक का दावा किया था, लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया था। प्रिंस तूसी का कहना है कि ताजमहल सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में है और उसके अलावा कोई ताजमहल के मामले में दखल नहीं दे सकता है।भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस तूसी ने कहा कि उनकी इज्जत भारत ही नहीं अन्य देशों तक है। इस तरह के बयान कुछ लोग लोकप्रियता के लिए देते हैं। ताजमहल पर बयान देने वाले यह लोग सब गली के छोटे नेता हैं। यहां हैदराबाद का ओवैसी भी ऐसा ही करता है। बयान देकर नाम हुआ और हैदराबाद से यूपी आ गया।

अब पूरे देश में अपने लोगों को चुनाव में खड़ा कर रहा है। भाजपा का कोई बड़ा नेता जैसे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह कोई बयान नहीं दे रहे हैं। इन लोगों की वजह से मुसलमान सोचता है कि यह भाजपा वाले कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। मोदी जिस तरह देश चला रहे हैं वैसा कोई नहीं चला सकता है।तूसी ने बताया कि शाहजहां के वक्फनामे के अनुसार, ताजमहल पर उसी का मालिकाना हक हो सकता है, जिसका देश में शासन हो। शाहजहां जानते थे कि शहंशाह की कई औलादें थीं, इसलिए उन्होंने ताजमहल के लिए यह वक्फनामा लिखा था। उसके हिसाब से ताजमहल की मालिक सरकार है। दीया का कहना है कि उनके पुरखों से जमीन ली गई। बादशाह का तो पूरा मुल्क था, फिर वो जमीन क्यों खरीद कर लेगा? इसके साथ ही हर बादशाह की राजपूत पत्नियां थीं। इतिहास गवाह है कि राजपूत रानी का बेटा ही राजा बना है। बादशाह एक पत्नी की जमीन लेकर दूसरी पत्नी के लिए महल कैसे बना सकता था ?

 

Tags: Khas Khabar , Taj Mahal , TajMahal , Taj Mahal Controvercy , High Court , Taj Mahal Row , Ram Mahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD