बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब बोले- कोर्ट बिक गया तो ज्ञानवापी का फैसला राम मंदिर जैसा होगा

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब बोले- कोर्ट बिक गया तो ज्ञानवापी का फैसला राम मंदिर जैसा होगा

Babri Masjid, All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा होने के बाद मामला गर्म हो गया है। सियासी हलचल तेज है। हिंदुओं का कहना है कि शिवलिंग मिल गया है वहीं मुस्लिम पक्ष इसको शिवलिंग नहीं  मान रहे हैं। उनका कहना है कि ये एक फव्वारा है, जो लगभग हर मस्जिद में होता है। अब अयोध्या बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे हाजी महबूब ने ज्ञानवापी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है- ज्ञानवापी मस्जिद को लेने की कोशिश हुई तो मुल्क आंदोलन से बर्बाद हो जाएगा। RSS बाबरी मस्जिद के बाद अब ज्ञानवापी और मथुरा के ईदगाह को लेने का प्रयास में है, लेकिन हम ऐसा किसी किसी भी हाल में नहीं होने देंगे।

महबूब ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये भाजपा और RSS की सोची समझी साजिश है। अगर कोर्ट बिक गया तो राम मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी का भी फैसला होगा। ज्ञानवापी को जबरदस्ती लेने की बात सोचना गलतफहमी है। ज्ञानवापी में मामले में जबरदस्ती हुई तो फिर बहुत ही बड़ा आंदोलन चलेगा। इस आंदोलन से मुल्क तबाही और बर्बादी के रास्ते पर जाएगा। ज्ञानवापी और मथुरा की ईदगाह को लेकर डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब मुसलमान दबने वाला नहीं है। हाजी महबूब ने कहा कि यदि यह सोच रहे हैं कि अयोध्या की तरह हर मामले में दबाव बनाकर काम करा लेंगे, तो यह गलतफहमी है। ज्ञानवापी मस्जिद ही रहेगी, वहां कोई शिवलिंग नहीं है। जिसको शिवलिंग बताया जा रहा है, वह फव्वारा है। 

रुबीना खानम का बयान-

समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक नया बयान दिया है। रुबीना ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा है कि यदि यह साबित हो जाता है कि वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो हमारे कौम को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देना चाहिए। और यदि ये साबित नहीं  होता तो हिंदू भाइयों को ये जमीन मुसलमानों को सौंप देनी चाहिए।

क्या है मामला-

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा होने के बाद ये विवाद और गहरा गया  है। हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग मिला है, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है। पिछले कल कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे की पूरी रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी है।  विशाल सिंह ने सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे तो खत्म हो गया, लेकिन दावों पर तूफान खड़ा हो गया। तीसरे और आखिरी दिन सर्वे का काम पूरा करते ही जैसे ही टीम बाहर आई तो हिंदू पक्ष शिवलिंग मिलने का दावा करने लगे। हिंदू पक्ष के मुताबिक, जैसे ही वजूखाने का पानी निकाला गया, सभी झूम उठे, क्योंकि वहां 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग था। लेकिन मुस्लिम पक्ष इस को फव्वारा बता रही है। उनका कहना है कि ऐसे फव्वारे हर मस्जिद में होते हैं। अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

 

Tags: Babri Masjid , All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD