Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान असानी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

Weather , Cyclone , Tsunami , Cyclone Alert , Tsunami Alert , Cyclonic Storm , Asani , Cyclonic Storm Asani , IMD , Bay of Bengal , Indian Meteorological Department, Severe Cyclonic Storm Asani, Satellite Image
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से शुरू हुए चक्रवाती तूफान असानी रात में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ा, जिसके चलते आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन जारी किया। जिसके मुताबिक, मंगलवार को, सुबह 5:30 बजे, चक्रवात असानी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 330 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में, गोपालपुर (ओडिशा) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था। मंगलवार रात तक चक्रवात असानी के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। 

जिसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार शाम से तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि कुछ जगहों पर उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर बादल बरस सकते है। इसी तरह, 12 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने मछुआरों को मंगलवार और बुधवार को पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी के आसपास जाने से मना किया है। वहीं 12 मई तक बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में मछली पकड़ने के संचालन को पूरी तरह से निलंबित कर दिया है।

 

Tags: Weather , Cyclone , Tsunami , Cyclone Alert , Tsunami Alert , Cyclonic Storm , Asani , Cyclonic Storm Asani , IMD , Bay of Bengal , Indian Meteorological Department , Severe Cyclonic Storm Asani , Satellite Image

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD