मुश्किल में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान… किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मुश्किल में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान… किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

Imran Khan , Islamabad , Pakistan , Former Prime Minister of Pakistan , Shebaz Sharif, Imran Khan Arrest
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 02 May 2022

Last updated on: May 02, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। जी हां सऊदी अरब की पवित्र मस्जिद-ए-नवबी में PM शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी कराना इमरान खान को भारी पड़ गया है। फैसलाबाद में इमरान और उनके 5 साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह का कहना है कि मदीना जैसी पवित्र जगह पर नारेबाजी करना ऐसा जुर्म है जिसे किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता। अब खबर ये है कि इमरान खान और उनके साथियों को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।इमरान के अलावा फवाद चौधरी, शहबाज गिल, कासिम सूरी, शाहबजादा जहांगीर खान, अनील मुसर्रत और शेख रशीद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मदीना में नारेबाज करने वाले शेख रशीद शफीक को सऊदी अरब से इस्लामाबाद लौटते वक्त एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान सरकार में होम मिनिस्टर रहे शेख रशीद के भतीजे हैं।दूसरी तरफ, मदीना में नारेबाजी करने वाले इमरान के समर्थकों के खिलाफ सऊदी अरब ने सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 158 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनको 3 साल की सजा के साथ सऊदी मुद्रा रियाल में जुर्माना भी भरना होगा।नई सरकार में होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने कहा- दो बातें हैं। पहली- इन लोगों ने हमारी पवित्र इबादतगाह में सियासी नारेबाजी की और दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। दूसरी- एक दूसरे मुल्क की धरती पर अपने मुल्क की बदनामी कराई। हम जांच कर रहे हैं और मुल्क से गद्दारी की कैटेगरी में रखा जा सकता है। गलत पाए जाने पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला-

दरअसल हुआ यूं कि पीएम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर  सऊदी अरब पहुंच था। वहां उन्हें देखकर सैकड़ों लोग चोर-चोर के नारे लगाने लग गए।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो वायरल हुआ, जिसे पाकिस्तान की एक लोकल न्यजू वैबसाइट The Current ने अपने ट्विटर आकउंट से पोस्ट किया था।  यह नारे तब लगाए गए जब प्रतिनिधिमंडल को मस्जिद-ए-नबावी में आते देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने सभी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Imran Khan , Islamabad , Pakistan , Former Prime Minister of Pakistan , Shebaz Sharif , Imran Khan Arrest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD