Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : श्रीलंका से जीतकर भी 'हारा' पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को मिला सेमीफाइनल का टिकट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Pakistan, Sri Lanka, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 10:55 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था। हालांकि, मेहमान टीम के गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे। पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 7 गेंदों का सामना करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए।

कामिल मिशारा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 26 रन बनाकर आउट हुए।

चरित असंलका को 25 रनों के स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। कामिंडु मेंडिस सिर्फ 3 रन ही बना सके, जबकि जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट हुए। पवन रत्नायके ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पारी के 19वें ओवर में शनाका ने 18 और अंतिम ओवर में 22 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके।

गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। वहीं, फखर जमान ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए।

दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। हालांकि, फरहान-फखर के अलावा पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि शादाब खान 2 रन ही बना सके।

गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो दासुन शनाका ने 2 विकेट निकाले। सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Pakistan , Sri Lanka , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD