Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड के खिलाफ हार से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, अंतिम ओवर में मिली जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, Faheem Ashraf, Pakistan, Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:19 IST

पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई। इस टीम को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। 

माइकल लेविट ने मैक्स ओ'डॉउड के साथ 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। ओ'डॉउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। यह टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। 

एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले। 

एक विकेट शाहीन अफरीदी ने अपने नाम किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान को 27 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में झटका लगा। अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में दूसरा झटका लगा। पाकिस्तानी टीम 53 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। 

यहां से साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचा दिया। साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 114 के स्कोर तक अपना सातवां विकेट खो दिया।

यहां से फहीम अशरफ (नाबाद 29) ने शाहीन अफरीदी (नाबाद 5) के साथ 20 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई। पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी। 18.2 ओवर में फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे के हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , Faheem Ashraf , Pakistan , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD