Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

पहला वनडे : नाहिद राणा के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेके, बांग्लादेश की 8 विकेट से जीत

Cricket
Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 13:03 IST

बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 13 और 15 मार्च को इसी मैदान पर खेले जाने हैं। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 23 वर्षीय नाहिद राणा की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए।

मेहमान टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 41 रन जोड़े। साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।

अगली 8 साझेदारियां दहाई का आंकड़ा भी ना छू सकीं। आलम ये रहा कि पाकिस्तानी टीम 82 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अबरार अहमद ने फहीम अशरफ के साथ अंतिम विकेट के लिए 41 गेंदों में 32 रन जुटाकर टीम को जैसे-तैसे शतक के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान के अलावा, माज सदाकत (18), मोहम्मद रिजवान (10) और फहीम अशरफ (37) के अलावा, कोई अन्य बल्लेबज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने 7 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान के हाथ 1-1 विकेट लगा। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने महज 15.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। सैफ हसन ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की।

सैफ हसन 10 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद नजमुल हसन शांतो ने तंजीद के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया। नजमुल शांतो 33 गेंदों में 5 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तंजीद ने लिटन दास के साथ टीम को जीत दिलाई।

तंजीद 42 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि लिटन ने नाबाद 3 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nahid Rana , Pakistan , Bangladesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD