Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

टी20 वर्ल्ड कप : यूएसए को 32 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पाकिस्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Pakistan, USA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:58 IST

पाकिस्तान ने मंगलवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीता। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इस टीम को सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की। सईम 17 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सलमान आगा सिर्फ एक रन ही टीम के खाते में जोड़ सके। पाकिस्तान ने 56 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन जोड़कर पाकिस्तान को 137 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

बाबर आजम ने 32 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए, जबकि फरहान 41 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद नवाज ने शादाब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शादाब ने 12 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। एंड्रीज गौस ने शायन जहांगीर के साथ 4.5 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। 

गौस 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। इस टीम ने 69 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए। यहां से मिलिंद कुमार ने शुंभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। मिलिंद ने 29 रन बनाए, जबकि शुभम ने 30 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन यूएसए को जीत नहीं दिला सके।

पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले। 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर हरमीत सिंह (6) और मोहम्मद मोहसिन (0) के विकेट हासिल करने के साथ उस्मान तारिक के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन इसे भुना नहीं सके। इनके अलावा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Pakistan , USA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD