Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

पाकिस्तान में बारिश का कहर : छत गिरने से 17 की मौत, 56 घायल

Tragedy World, Pakistan
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 17:16 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 56 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में घरों की छत और दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं।

सबसे ज्यादा नुकसान बन्नू जिले में हुआ, जहां 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। एबटाबाद में 5 लोगों (4 बच्चे) की जान गई, जबकि कोहाट में 2, नॉर्थ वजीरिस्तान में 1 और बट्टाग्राम में एक महिला की मौत हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बारिश के चलते कुल 11 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 5 बन्नू में हैं।

बन्नू के दाद कचलोट इलाके में एक मकान की छत गिरने से तीन बच्चों- 9 वर्षीय आसिफ, 6 वर्षीय उमराह और 3 वर्षीय जावेरिया की मौत हो गई। कोटका गुलाम कादिर में एक सामुदायिक केंद्र के बरामदे की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। मामा खेइल में दीवार गिरने से 2 बच्चों की जान गई, जबकि शामदी खेइल में एक कमरे की छत गिरने से एक महिला की मौत हुई।

कोहाट के गुंबट क्षेत्र में भी भारी बारिश के दौरान कमरे की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं एबटाबाद के हवेलियन तहसील के खेतर हाजिया गली में छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पीडीएमए के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

इसके अलावा, लक्की मरवत के सराय नौरंग में छत गिरने से 2 बच्चे घायल हुए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौशेरा में भी एक घर की छत गिरने से 2 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें रेस्क्यू 1122 टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Tags: Tragedy World , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD