Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाबी ब्लॉकबस्टर 'मैं व्याह नी करौना तेरे नाल' में सोनम बाजवा और गुरनाम भुल्लर की सिज़लिंग केमिस्ट्री देखें, अब ज़ी 5 पर स्ट्रीमिंग

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, ZEE5, Sonam Bajwa, Gurnam Bhullar, Main Viyah Ni Karona Tere Naal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

भारत के सबसे बड़े घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म, ज़ी5 ने हाल ही में पंजाबी भाषा के सिनेमा में प्रवेश किया और 'रज्ज के वेखो' अभियान की शुरुआत की, जो ज़ी स्टूडियोज से सीधे-थियेटर शीर्षकों का प्रीमियर करने का वादा करता है। ज़ी 5 पर पुआड़ा, जिनने जम्मे सारे निकम्मे और क़िस्मत 2 के प्रीमियर के बाद, ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों के लिए खुशी की बात है क्योंकि बेहद सफल फिल्म 'मैं व्याह नी करोना तेरे नाल' अब सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होगी।हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'मैं व्याह नी करौना तेरे नाल' ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से खूब प्यार और सराहना बटोरी; ज़ी 5 पर अब आपको हर जगह और हर समय मनोरंजित करने के लिए तैयार है। 

इसका एक मुख्य कारण अभिनेता गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा रहे हैं जिन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया। उनके बीच की केमिस्ट्री का स्तर वास्तव में फिल्म के पात्रों के बीच के बंधन के बहुत गहराई से उजागर करता है।मुख्य किरदारों की बात करें तो मन्नत (सोनम बाजवा) और पूरन (गुरनाम भुल्लर) युवा जुनूनी प्रेमी हैं, जिनके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। हमने पंजाबी सिनेमा में कई प्रेम कहानियां देखी हैं लेकिन मन्नत और पूरन की प्रेम कहानी ने हमें एक नया दृष्टिकोण दिया है कि एक प्रेम कहानी ऐसी भी हो सकती है।मन्नत, एक जवान खूबसूरत और दृढ़ निश्चयी लड़की भी है, जिसे विशिष्ट पंजाबी परंपराओं के साथ पाला गया है। दूसरी ओर, पूरन एक आकर्षक एनआरआई लड़का है, जो एक विदेशी भूमि में पैदा होने के बावजूद, दिल से पंजाबी है।

मन्नत और पूरन की प्रेम कहानी तब शुरू होती है जब पूरन को मन्नत से पहली नज़र में प्यार हो जाता है, लेकिन इतनी जल्दी उसका इज़हार नहीं करता। गुरनाम भुल्लर ने एक बार फिर हमें अपनी चुलबुली अदाकारी से रूबरू कराया है और दूसरी तरफ सोनम बाजवा ने एक ठेठ पंजाबन के अपने गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।दोनों के बीच के बंधन ने दर्शकों को उनके सिज़्ज़्लिंग और लुभावने प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया है। लेकिन फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट आपका इंतजार कर रहा है जब पूरन से प्यार करने के बावजूद मन्नत उससे शादी करने से मना कर देती है। भले ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में हों, लेकिन कहानी का सुखद अंत होना फिर भी तय है।यह कहना गलत नहीं होगा कि मन्नत और पूरन की प्रेम कहानी संगीत, रोमांस और शीर्ष अभिनय सहित भावनाओं और बढ़िया एक्टिंग से भरी एक हार्दिक प्रेम कहानी में है। ताकि आप फिल्म के असली अंत को मिस न करें, देखिए 'मैं व्याह नी करौना तेरे नाल' अब ज़ी 5 पर स्ट्रीमिंग।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , ZEE5 , Sonam Bajwa , Gurnam Bhullar , Main Viyah Ni Karona Tere Naal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD