Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

 

स्टार बनने से पहले सिक्योरिटी गार्ड की जॉब, अखबार भी बांटते थे गिप्पी ग्रेवाल, पत्नी ने दिया भरपूर साथ

Gippy Grewal, Carry On Jatta 4, Pollywood, Pollywood News, Latest Pollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 13:08 IST

अभिनेता शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' हर एपिसोड के साथ दर्शकों को मशहूर हस्तियों की जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराता है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं। इसी कड़ी में, शो में मेहमान बनकर आए पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के अनसुने किस्से भी जानने को मिले। दरअसल, गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने शो के होस्ट शेखर सुमन के साथ खुलकर बातचीत करते हुए अपने संघर्षों और उस रिश्ते के बारे में बात की, जिसने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया।

गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, ''स्टारडम का सफर आसान नहीं था। मैंने सबसे पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और तीन एल्बम रिलीज किए, लेकिन वे कोई खास पहचान नहीं बना पाए। लगातार असफलताओं के बाद मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव आया और मैंने शादी कर अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने का फैसला किया। वहां पहुंचकर मुझे फिर से अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करनी पड़ी, क्योंकि न तो मेरी कोई पहचान थी और न ही मेरे पास आय का साधन था।''

गिप्पी ने बताया, ''मेरी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी। बाद में मैं एक साथ तीन-तीन नौकरियां कर रहा था। सुबह मैं और मेरी पत्नी अखबार बांटते थे, फिर वह अपने काम पर चली जाती थीं। वह एक सैंडविच रेस्टोरेंट में मैनेजर थीं। शाम को हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था। उस समय हम सिर्फ दो लोग थे, मैं और मेरी पत्नी। हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया।"

गिप्पी ग्रेवाल ने आगे बताया, ''इन मुश्किल दिनों में हमारा रिश्ता मजबूत होता गया। दोनों मिलकर हर दिन काम करते थे और उसी दौरान अपने भविष्य को लेकर बातचीत भी करते थे कि क्या करना है, कैसे करना है और आगे बढ़ने के लिए क्या कदम उठाने हैं। हमने अपनी कमाई को बचाया, उसे जोड़ा और उसी पैसे से मैंने अपना अगला एल्बम बनाया, जिसने मुझे इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। 'शेखर टुनाइट' की बात करें, तो यह यूट्यूब पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Gippy Grewal , Carry On Jatta 4 , Pollywood , Pollywood News , Latest Pollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD