मोहाली विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने कहा कि अगर मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के लोग उन्हें सेवा का मौका देते हैं तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरे पंजाब में से सर्वश्रेष्ठ हों।शनिवार को बराड़ ने निर्वाचन क्षेत्र के मौली बैदवान, चिल्ला, प्रेमगढ़, दैहडी बठलाना, धीरपुर, रायपुर कलां, श्यामपुर, गोबिंदगढ़, गिदडपुर, सैदपुर, मोजपुर के गांवों में प्रचार किया।चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि घर बैठे हुए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के हर सेक्टर और हर गांव में सरकारी क्लीनिक खोले जाएंगे। साथ ही हरे क्षेत्र और गांव में जोन बनाए जाएंगे और उनमें डायग्नोस्टिक सेंटर खोले जाएंगे ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दूर तक न जाना पड़े।
इसके साथ ही,बराड़ ने कहा कि सहकारी समितियों को और मजबूत किया जाएगा ताकि बेहतर दूध और सब्जियां गांवों से शहरों तक पहुंच सकें। इससे ग्रामीणों को विशेष रूप से कृषि और डेयरी उद्योग में शामिल लोगों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभ होगा और शहरवासियों को बिना किसी मिलावट के उच्च गुणवत्ता वाला दूध और सब्जियां मिलेंगी।गौरतलब है कि संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ मोहाली के अन्य उम्मीदवारों की तुलना में अधिक पढ़े-लिखे है और एक किसान परिवार से जुड़े होने के कारण उन्होंने गांवों के विकास के बारे में अधिक दूरदर्शी सोचने का दावा किया है।रवनीत बराड़ को चुनाव प्रचार के दौरान मोहाली क्षेत्र के गांवों और मोहाली के सेक्टरों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में पारंपरिक पार्टियों को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है, जिसका फायदा संयुक्त समाज मोर्चा को मिल सकता है।