Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा उम्मीदवार संजीव विशिष्ट के रोड शो में भारी भीड़ एकत्र हुई

पाँच साल का समय दीजिए, मोहाली को बुलन्दियों पर पहुँचाना मेरी जि़म्मेदारी : संजीव विशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency, Gian Chand Gupta, Sandeep Singh, Mahi Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Feb 2022

Last updated on: Feb 18, 2022, 00:00 IST

किसी भी उम्मीदवार की रैली या रोड शो में जमा होने वाली भीड़ से उसकी जीत और हार का अंदाज़ा लगाया जाता है। मोहाली हलके के लोगों ने जहाँ रैलियों के दौरान भरपूर समर्थन दिया, वहीं रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में शामिल हो कर मोहाली से भाजपा की सीट को पक्का कर दिया है। यह बात मोहाली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव विशिष्ट ने रोड शो के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान किया गया। यह रोड शो मोहाली के फेस 11 से शुरू हो कर फेस 10, 9, 8, 7 से फेस 3 से घूमते हुए फेस 5 से शाहीमाजरा के के बाद बलौंगी जा कर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान संजीव विशिष्ट के समर्थक भारी संख्या में ट्रैक्टर, मोटरसाईकल, कारें और आटो लेकर शामिल हुए। भाजपा के झण्डे लगे हुए वाहनों की लम्बी लाईनें और संजीव विशिष्ट जि़ंदाबाद के नाअरे, भाजपा उम्मीदवार के प्रति उनके उत्साह को व्यक्त कर रहे थे।इस दौरान संजीव विशिष्ट का जगह जगह पर स्वागत करते हुए उन्हें फूलों के हार पहनाए गए व फूलों की वर्षा की गई। संजीव विशिष्ट ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का मन बना लिया है। लोग कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल जैसी पार्टियाँ को आज़मा कर देख चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपने उम्मीदवार को खड़ा किया हैं। लोगों को प्रधान मंत्री मोदी की तरफ से किये गए कार्यों पर पूरा भरोसा है। विशिष्ट ने कहा कि लोगों की तरफ से रोड शो में बड़ी संख्या में शमिल होकर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब का असली विकास कर सकती है।विशिष्ट ने मोहाली के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि मोहाली के असली विकास सिर्फ भाजपा की केंद्र सरकार के सहयोग के साथ ही संभव है। यदि मोहाली में आई टी कंपनियाँ और उद्योग ले कर आने हैं तो केंद्र की भाजपा सरकार से स्पैशल ज़ोन बना कर विशेष पैकेज लेने ज़रूरी हैं। इस सब सिर्फ पंजाब में भाजपा की सरकार बना कर ही संभव है। उन कहा कि लोगों को पता चल चुका है कि मोहाली के कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने पाँच साल का समय अपनी कमाई और अपने परिवार को बड़े बड़े पदवीयां दिलवाने में लगा दिया है। जिस तरह बलबीर सिद्धू के ऊपर लगातार गाँवों की पंचायती ज़मीनें और शहरी ज़मीनें पर कब्ज़े करे के इल्ज़ाम लग रहे हैं, उस से उन की हार पक्की है। इसी तरह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह जो कि पंजाब के सब से अमीर उम्मीदवार हैं, उन को तो लोग पहले ही कौंसलर के चुनावों में नकार चुके हैं। सो लोग इस बार वोट पंजाब के विकास के लिए पाएंगे न कि किसी के बहकावे या झूठे बहानों के शिकार हो कर अगले पाँच साल पछताऐंगे। इस समय  भाजपा के उम्मीदवार संजीव विशिष्ट के साथ हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री सन्दीप सिंह, अदाकारा माही गिल समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं ने इस रोड शो में हिस्सा लिया।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency , Gian Chand Gupta , Sandeep Singh , Mahi Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD