Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केजरीवाल और आप का दिल्ली मॉडल नकली, दिल्ली निवासी आज भी सुविधाओं को तरस रहे : संदीप सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Feb 2022

Last updated on: Feb 17, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सिर्फ झूठ का पुलंदा है जबकि असलियत में आप की सोच सिर्फ पंजाब का धन लूटने की है। उक्त विचार हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा मोहाली में भाजपा प्रत्याशी संजीव विशिष्ट के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए व्यक्त किए गए। संदीप सिंह ने कहा कि केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों का समर्थक था। कुमार विश्वास ने कहा है कि केजरीवाल ने उन्हें एक बार कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेंगे या खालिस्तान आजाद देश का पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इस तरह केजरीवाल का दोगला चेहरा सामने आ जाता है।संदीप सिंह ने कहा कि लोकपाल का मुद्दा बनाकर सत्ता में आई केजरीवाल की पार्टी के लिए अब लोकपाल कहां है, यह सब जानते हैं। केजरीवाल ने नई दिल्ली में 1000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात कही थी, जरा केजरीवाल बताएं कि 1000 मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं। यदि दिल्ली में 5 वर्ष से 1000 मोहल्ला क्लीनिक नहीं बन सके तो पंजाब में 16000 मोहल्ला क्लीनिक वह किस तरह बनाएंगे। इसी प्रकार केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब के अध्यापकों को पक्का किया जाएगा परंतु सच्चाई यह है कि दिल्ली में अभी तक गेस्ट फैकेल्टी पक्की नहीं किए गए। संदीप सिंह ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के सोला हजार स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैली गंदगी को भी 5 वर्ष में साफ नहीं कर सकें। 

आज भी प्रदूषण के लिए कोर्ट में पंजाब हरियाणा के किसानों को जिम्मेदार बताकर झूठ बोलते हैं। फिर पंजाब के 50 हजार स्क्वेयर किलोमीटर के इलाके के लिए अब पाकिस्तान के किसानों को जिम्मेवार कहना शुरू कर देंगे।उन्होंने कहा कि उद्योग जगत, होटल, एयरपोर्ट सहित अन्य संसाधनों के टैक्स द्वारा कमाई वाले दिल्ली शहर की कमाई को 5 लाख करोड़ के कर्जे में डूबे कृषि प्रधान राज्य की किस तरह तुलना कर सकते हैं, जहां टैक्स के संसाधन बहुत कम है। संदीप सिंह ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि जब केजरीवाल सबको मुफ्त सुविधाएं देने की बात करें तो उन्हें जरूर पूछना कि इसके लिए आय के स्रोत कहां से लाएंगे। इसी प्रकार कांग्रेसियों ने भी अपना सारा समय अपनी कमाई में ही लगा दिया। कांग्रेसियों से पूछना चाहिए कि सिर्फ 111 दिन पहले बने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर से ई डी के छापे दौरान ग्यारह करोड़ के करीब रुपए कहां से आए।हरियाणा के खेल मंत्री ने कहा कि मोहाली के कांग्रेसी विधायक ने भी 5 वर्ष का समय अपनी कमाई और अपने परिवार को बड़े पद दिलाने में लगा दिया। जिस प्रकार बलबीर सिद्दू पर लगातार गांवों की पंचायती जमीनों पर कब्जे करने के आरोप लग रहे हैं उन्हें इस्तीफा देकर पहले इन आरोपों से मुक्त होना चाहिए था। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह जो कि पंजाब के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं उन्हें लोग पहले ही परिषद के चुनाव में नकार चुके हैं जबकि मोहाली के लोग भाजपा के प्रत्याशी संजीव विशिष्ट के पक्ष में वोट देने का मन बना चुके हैं। संदीप सिंह ने मोहाली के जमीनी सत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency , Gian Chand Gupta , Sandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD