Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाकि खोखा मार्केट्स की तरह फेज-1 मार्केट के दुकानदारों को भी दी जाए जमीन : संजीव वशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency, Khokha Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

फेज-1 में पिछले 40 साल से खोखा मार्केट में अपना रोजगार चला रहे दुकानदारों पर कार्रवाई के बाद अब सभी दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। जिसके बाद दुकानदारों द्वारा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और मांग की जा रही है कि उन्हें बाकि खोखा मार्केट्स की तरह कहीं पर अलग से जमीन दी जाएं ताकि वहां पर वो लोग अपनी दुकाने चला सकें। फेज-3/5 की लाइट पॉइंट पर इन दुकानदारों द्वारा पिछले तीन दिन से शांतीपूवर्क धरना दिया जा रहा है। 

बुधवार को भाजपा के स्टेट कार्यकारनी सदस्य संजीव वशिष्ट ने इस धरने प्रदर्शन में पहुंच कर दुकानदारों का समर्थन किया और कहा कि सरकार को पक्षपात की नीति नहीं अपनानी चाहिए और इन दुकानदारों से इनका रोजगार नहीं छीनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकि खोखा मार्केट्स की तरह सरकार इन दुकानदारों को अन्य किसी जगह पर जल्द से जल्द जमीन मुहैया करवाए ताकि यह लोग अपने तथा अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें।

जब तक खोखा मार्केट के लिए जमीन नहीं मिलती प्रदर्शन रहेगा जारी

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा कि सरकार द्वारा उनके ऊपर बदलाखौरी की नीति के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकाने केवल इसलिए तोड़ी गई हैं क्योंकि चुनावों के समय में दुकानदारों ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि सरकार सभी के लिए होती है ना कि किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित लोगों के लिए। इसलिए सरकार को पक्षपात की नीति नहीं करनी चाहिए और दुकानदारों को रोजगार देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती और उन्हें बाकि खोखा मार्केट की तर्ज पर अन्य जगह पर दुकाने नहीं दी जाती तब तक वो फेज-3/5 की लाइटों पर इसी प्रकार से धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान उमा कांत तिवारी, विवेक कृष्ण जोशी, रमन सैली, टीआर पुरी तथा खोखा मार्केट के सभी मैंबर मौजूद थे। 

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency , Khokha Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD