नगर निगम के हाउस में 10 साल से बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध ना होने को लेकर राजनीति करते आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह बेदी अब पिछले 13 साल से नगर निगम के डिप्टी मेयर है। इतने समय तक पावर में रहे डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी अपने ही वार्ड में बरसाती पानी के पुख्ता प्रबंध करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं तो पूरे शहर का क्या हाल होगा। यह बात भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट ने कहीं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए थे की मॉनसून आने से पहले पूरे शहर में बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध मुकम्मल कर दिए जाएंगे और इस बार बरसात के मौसम में किसी को भी कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन मॉनसून की पहली बरसात में ही नगर निगम तथा इस मुद्दे को लेकर 10 सालों से राजनीति करते आ रहे डिप्टी मेयर बेदी के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
हाथ में तख्तियां लेकर निगम हाउस में एक समय किया था ड्रामा
संजीव वशिष्ट ने कहा कि डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी द्वारा बरसाती पानी की निकासी के मुद्दे को लेकर लंबे समय से हल्ला किया जा रहा है। जब वे पार्षद होते थे तब से वे सत्ताधारी पार्टियों तथा नेताओं को बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध ना होने के लिए जिम्मेवार ठहराते आए हैं। पिछले समय के दौरान पार्षद होते हुए बेदी ने नगर निगम की हाउस बैठक में हाथ में तख्तियां लेकर बरसाती पानी की निकासी के सही प्रबंध ना होने को लेकर ड्रामा भी किया था। लेकिन अब जब वैदिक हो तो डिप्टी मेयर हैं और शहर में हालात पहले से भी ज्यादा खराब है तो इससे उनकी राजनीति पूरे शहर के लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है।
लोगों को गुमराह करना बंद करें और समस्या का समाधान करें
संजीव वशिष्ट ने नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी से अपील करते हुए कहा कि लोगों ने उन पर बहुत ज्यादा विश्वास दिखाकर उन्हें पार्षद से डिप्टी मेयर के पद तक पहुंचाया है। इसलिए वे लोगों को गुमराह करना बंद करें और लोगों की सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी का पक्का समाधान करवाएं। क्योंकि इस समय वे नगर निगम की सत्ता पर काबिज है। इसलिए लोगों को भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। अगर अब भी वह लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें लोगों द्वारा दिए गए इस पद पर रहने का भी कोई हक नहीं है।