Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महाराष्ट्र के यवतमाल में नदी में बही बस, 4 की मौत

Weather, Hadsa, Yavatmal, Maharashtra, Maharashtra State Road Transport Corporation, MSRTC, Nanded, Nagpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यवतमाल (महाराष्ट्र) , 28 Sep 2021

Last updated on: Sep 28, 2021, 00:00 IST

महाराष्ट्र के यवतमाल के उमरखेड़ में मंगलवार सुबह एक जलमग्न पुल को पार करते समय राज्य परिवहन की बस के बह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) नांदेड़-नागपुर बस बाढ़ के पानी में जलमग्न पुल को पार कर रही थी। बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर ही बस पानी की तेज धाराओं में फंस गई, चालक ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों के साथ वाहन नदी में गिर गई। देर दोपहर तक, बचाव दल बस चालक, कंडक्टर और दो यात्रियों के शवों को निकालने में कामयाब रहे। चार अन्य यात्रियों ने बस की छत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की और तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। रोजगार गारंटी मंत्री संदीपनराव भुमरे, (जो यवतमाल के संरक्षक मंत्री हैं) ने खोज और बचाव कार्यों की निगरानी की। 

गुलाब चक्रवात के दुष्परिणाम के रूप में जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते आज शाम तेज बहाव वाली नदी में फंसी बस को निकालने के लिए रस्सियों वाली एक क्रेन को नदी किनारे पर तैनात किया गया था। जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी, एसटी अधिकारी और दमकल की टीमें भी आसपास के गांवों के युवाओं के साथ बचाव कार्यों में मदद के लिए पहुंचीं। कोंकण जिलों सहित राज्य के कई हिस्सों मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, पुणे, धुले, नंदुरबार, बीड, उस्मानाबाद, सतारा, कोल्हापुर, सोलापुर, औरंगाबाद, जालना, नांदेड़, लातूर, परभणी, यवतमाल, चंद्रपुर और अन्य में पिछले तीन दिनों में मूसलाधार बारिश हुई है।

 

Tags: Weather , Hadsa , Yavatmal , Maharashtra , Maharashtra State Road Transport Corporation , MSRTC , Nanded , Nagpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD