Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 9 की मौत

Hadsa, Lightning, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 28 Sep 2021

Last updated on: Sep 28, 2021, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के देवास और आगर मालवा जिले में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली लोगांे के लिए मुसीबत बनकर आई। दोनों स्थानों पर हुए हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। छह की देवास व तीन की आगर मालवा में मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने इन हादसों पर दुख व्यक्त किया है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, देवास जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से टोंकखुर्द, खल, गगनखेड़ा तथा बामनीबुजुर्ग में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हुई है। हादसों में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तत्काल मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग (राहत शाखा) राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जनहानि पर परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

वहीं बामिनीबुजुर्ग निवासी दीपा, सावित्री को घायल होने पर इंदौर रेफर किया गया है। पशु हानि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह आगर -मालवा में भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। जिले के मनासा, पिलवास और लसुलड़िया केलवा में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है और दोनों जिलों के जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने इन हादसों पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने के साथ ही तीन गम्भीर घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

Tags: Hadsa , Weather , Lightning , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD