Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डेंगू रोकथाम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिन घर में पाया गया डेंगू का लारवा किया जाएगा चालान: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के समूह ई.ओज, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Sep 2021

Last updated on: Sep 15, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेंगू सर्वे में जिन घरों में डेंगू का लारवा पाया जाता है वहां चालान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों की भी चैकिंग की जाएगी और लारवा पाए जाने पर उन कार्यालयों के भी चालान किए जाएंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डेंगू रोकथाम संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन भी मौजूद थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम के लिए योजनाबद्ध तरीके से आपसी तालमेल के साथ-साथ ज्यादा गंभीरता व सर्तकता के साथ काम किया जाए। इसके लिए जहां जागरुकता गतिविधियां चलाई जाएं वहीं नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों की टीमें फागिंग भी करवाएं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के मामलों में काफी वृद्धि हुई है और जिले में अब तक 307 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 200 होशियारपुर शहर के ही हैं। इस लिए सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे डेंगू सर्विलेंस टीमों को और गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ हाउस टू हाउस सर्वे करने के निर्देश दें व हॉट स्पाट इलाकों में लगातार फागिंग करवाते हुए लोगों को भी डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक करें।उन्होंने सिविल अस्पताल में मौजूद प्लेटलैट्स मशीन के बारे में जानकारी हासिल करते हुए वहां के प्रबंधों की समीक्षा की व निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 

उन्होंने कहा डेंगू के खिलाफ अभियान में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम संयुक्त तौर पर टीमें बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग आपस में शेड्यूल बनाकर फागिंग व लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक भी करें।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि संबंधित विभाग घरों की चैकिंग के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों की भी चैकिंग करें और लारवा पाए जाने पर चालान किया जाए। उन्होंने जी.एम. जिला उद्योग केंद्र को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले के उद्योगों को अपने औद्योगिक संस्थानों में फागिंग करवाने व डेंगू से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने संबंधी हिदायत दें। उन्होंने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को गांवों में लोगों को डेंगू जागरुकता लिटरेचर वितरित करवाने व डेंगू जागरुकता बचाव संबंधी अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में एनाउंसमेंट करवाने के निर्देश भी दिए।अपनीत रियात ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां अपनाना बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर सप्ताह में अंडे से पूरा मच्छर बनता है, इस लिए कूलरों, गमलों, फ्रिजों की ट्रे व अन्य पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक दिन जरुर साफ किया जाए। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर खड़े पानी में पैदा होता है, इस लिए घरों के आस-पास पानी एकत्र न होने दिया जाए। इसके अलावा छप्पड़ों व खड़े पानी में काले तेल का छिडक़ाव किया जाए, ताकि मच्छरों का लारवा पैदा ही न होने हो सके। उन्होंने बताया कि मच्छर के काटने से बचने के लिए दिन के समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पाए जाएं, सोते समय मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाली क्रीमों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि किसी को तेज बुखार, सिर दर्द या जोड़ों का दर्द आदि हो तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डा. सैलेश के अलावा नगर परिषदों, नगर पंचायतों के ई.ओज व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

                                             

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD