Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

रवनीत बिट्टू का खुले दिल से समर्थन कर रहा हर कोई

गुरकीरत कोटली ने वार्ड नं. 67 व 70 में किया चुनाव प्रचार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना , 16 Apr 2014

Last updated on: Apr 16, 2014, 00:00 IST

लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 67 व 70 में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मुलाकात की। जहां हर कोई खुले दिल से बिट्टू का समर्थन करने व लोकसभा चुनावों में उन्हें भारी बहुमत से जिताने का दम भर रहा था। 

इस अवसर पर नुक्कड़ बैठकों का आयोजन भी किया गया। वार्ड नं. 67 में राङ्क्षजदर चोपड़ा, युवा नेता ङ्क्षरकू व 70 में अमृतपाल कलसी व लाली ने नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया था। जहां कोटली के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.के बावा, बलाक प्रधान विनोद बठला, यादङ्क्षवदर राजू, गुरभेज छाबड़ा, पवन गर्ग, रमेश सगगू भी मौजूद थे।

लोगों को संबोधित करते हुए कोटली ने कहा कि लोगों में बिट्टू के लुधियाना से चुनाव लडऩे को लेकर बहुत उत्साह है। लोगों का कहना है कि बिट्टू ने अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के रास्ते पर चलकर हमेशा से सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि लुधियाना से चुने जाने के बाद वह शहर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

कोटली ने कहा कि अकाली-भाजपा की धक्केशाहियों के प्रति लोगों में बहुत रोष है। कई दावों के बावजूद लुधियाना में राज्य सरकार कोई विकास नहीं कर पाई है। जो कुछ प्रोजेक्ट आए हैं, वह भी केन्द्र सरकार की स्कीमों के तहत आए हैं, जिनमें सिटी बस सॢवस, पासपोर्ट सेवा केन्द्र, 108 एंबुलेंस सॢवस, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण, इंदिरा आवास योजना आदि शामिल हैं। लोग धक्केशाहों व मौकाप्रस्तों से तंग आ चुके हैं और इस बार एक मेहनत, ईमानदार परिवार से संबंधित बेटे बिट्टू को संसद में भेजना चाहते हैं।बावा ने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष तक के आयु के लोगों को मताधिकार दिया, पंचायती राज लेकर आए और अब यू.पी.ए की सरकार में ही मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण अधिकार देश के लोगों को दिए गए हैं।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD