Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उपायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 108 के कर्मियों को किया सम्मानित

DC KULLU
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 Jul 2021

Last updated on: Jul 13, 2021, 00:00 IST

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज मंगलवार को जीवीके ईएमआरआई 108 तथा 102 जननी एक्सप्रेस के कर्मियों को जिला में विशेषकर कोविड -19 महामारी के दौरान बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सुनीता, नरेश तथा रविन्द्र को इमरजेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओ व बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने तथा रास्ते में प्राथमिक उपचार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशंस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इन सभी कर्मियों को बधाई दी।जिला कुल्लू की बात की जाए तो ईएमटी सुनीता ने कोविड काल में 295, 108 के पायलट नरेश ने 260 तथा 102 के कैप्टन रविन्द्र ने आपात की स्थितियों में गर्भवती महिलाओं व बीमार लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार प्रदान करके तथा अस्पताल पहुंचाकर जीवन सुरक्षा से जुड़े मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल्लू में 108 ऐंबुलैंस सेवा शुरू होने से अब तक कुल 1 लाख 7 हजार 988 आपातकालीन मामले हैंडल किए गए है।  इसमें से 1 लाख 5 हजार 245 मैडीकल इमरजेंसी, 2 हजार 322 पुलिस इमरजेंसी, 421 फायर इमरजेंसी, 1 हजार 918 कोविड-19 इमरजेंसी, 1 हजार 55 ईएमटी द्वारा प्रसव के दौरान सहायता  से सम्बंधित तथा जीवन सुरक्षा को लेकर 7 हजार 7 मामले शामिल हैं।इसी प्रकार 102 जननी एक्सप्रेस  द्वारा भी जिला में कुल 19 हजार 316  विभिन्न तरह के लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। इसमें 11 हजार 856 महिलाओं को सफल प्रसव  अस्पताल से  उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इसी प्रकार 479 शिशुओं, 900 नवजात शिशुओं के अतिरिक्त 354 परिवार नियोजन से सम्बंधित, 196 कोविड-19 के मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर करने पर पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 महामारी के दौरान कुल 8 हजार 488 सैंपलों को एकत्रित करने में भी 102 जननी एक्सप्रेस द्वारा अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान की गई।    

 

Tags: DC KULLU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD