Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला

 Military, Army, Indian Navy, Indian Army, Indian Military, Vice Admiral Sandeep Naithani, AVSM, National Defence Academy, Chief of Materiel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने1 जून, 2021 को चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाल लिया।वाइस एडमिरल संदीप नैथानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवसला, पुणे के स्नातक हैं। उन्हें 1 जनवरी, 1985 को भारतीय नौसेना के इलेक्ट्रिकल शाखा में कमीशन प्राप्त हुआ था। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से रडार और संचार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है। वे डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के विशिष्ट पुराछात्र हैं।वाइस एडमिरल ने नौसेना के अपने शानदार करिअर के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया। उनका कार्यकाल साढ़े तीन दशक का रहा है। उन्होंने विमान वाहक पोत विराट पर कई तरह की जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने मुम्बई और विशाखापत्तनम के नौसेना गोदी में तथा नौसेना मुख्यालय में स्टाफ, कार्मिक और साजो-सामान शाखा में महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वाइस एडमिरल ने आईएनएस वालसुरा के प्रतिशिष्ठ इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण स्थापना की भी कमान संभाली है।

फ्लैग ऑफिसर के तौर पर वाइस एडमिरल ने नौसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ मैटेरियल (आधुनिकीकरण), चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीकी), एचक्यू डब्लूएनसी, मुम्बई व विशाखापत्तनम की नौसेना गोदी के वाइस एडमिरल सुपरिंटेंडेंट, मुम्बई में महानिदेशक नौसेना परियोजना, कार्यक्रम निदेशक, एचक्यू एटीवीपी तथा नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन व अर्जन नियंत्रक के पदों पर काम किया है।उनकी शानदार सेवाओं को मद्देनजर रखते हुये वाइस एडमिरल को अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।भारतीय नौसेना में प्रमुख स्टाफ अधिकारी और वरिष्ठतम तकनीकी अधिकारी होने के नाते, वाइस एडमिरल को भारतीय नौसेना के हवाले से सभी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, हथियार, सेंसर और सूचना प्रौद्योगिकी सम्बंधी उपकरण और प्रणालियों के रखरखाव, प्रबंधन और उपकरणों के काम करने की क्षमता व सीमा के बारे में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जहाजों और पनडुब्बियों से सम्बंधित सभी तकनीकी पक्षों और उपकरणों के स्वदेशीकरण की भी जिम्मेदारी है, ताकि प्रमुख नौसैनिक व तकनीकी बुनियादी ढांचा तैयार हो सके।वाइस एडमिरल संदीप नैथानी की नियुक्ति वाइस एडमिरल एसआर सरमा, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम के स्थान पर हुई है, जो 31 मई, 2021 को सेवानिवृत्त हो गये।                                                     

 

Tags: Military , Army , Indian Navy , Indian Army , Indian Military , Vice Admiral Sandeep Naithani , AVSM , National Defence Academy , Chief of Materiel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD